फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Katrina Kaif: कटरीना कैफ ने मनाया अपनी मां का 70वां जन्मदिन, भाई-बहनों के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें

Thu, 05 May 2022 08:28 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
कटरीना कैफ और उनकी मां - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ और विक्की कौशल शादी के बाद भी अक्सर खबरों में बने रहते हैं। हाल ही में विक्की की गंगा में डुबकी लगाने वाली तस्वीरें फैंस को खूब पसंद आई थीं। अब उनकी पत्नी कटरीना की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। दरअसल, यह फोटो कटरीना की मां सुजैन टरक्वोट के बर्थडे सेलिब्रेशन की है। कटरीना अपनी मां के बेहद करीब हैं और जब भी उन्हें समय मिलता है वह अपनी मां के साथ जरूर टाइम स्पेंड करती हैं।
विज्ञापन

2 of 4
सुजैन टरक्वोट - फोटो : सोशल मीडिया
मां का मनाया 70वां जन्मदिन
कटरीना ने मां के जन्मदिन की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की हैं। शेयर की गई फोटोज में पूरे परिवार के बीच जबरदस्त बॉन्डिंग नजर आ रही है। पहली फोटो में कटरीना अपनी मां के साथ दिख रही हैं। वहीं अन्य फोटोज में एक्ट्रेस का पूरा परिवार नजर आ रहा है। कटरीना ने इन फोटोज को शेयर कर कैप्शन में लिखा, '70वें जन्मदिन की शुभकामनाएं मां। आप हमेशा खुशी और साहस के साथ जीवन जिएं जैसा कि आप जीती आई हैं। आपके आस पास हमेशा शोर मचाने वाले आपके बच्चे हों।'
विज्ञापन

3 of 4
कटरीना की फैमली - फोटो : सोशल मीडिया
सेलेब्स दे रहे हैं रिएक्शन
कटरीना की फोटोज पर सेलेब्स के भी रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं। एक्ट्रेस का यह प्यारा पोस्ट बॉलीवुड सेलेब्रिटीज को काफी पसंद आ रहा है। फराह खान, नेहा धूपिया, अनुष्का शर्मा जैसी फिल्मी हस्तियों ने उनके इस पोस्ट पर कमेंट किया है। सभी उनकी मां को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। इसके अलावा उनके फैंस भी अपनी फेवरेट एक्ट्रेस की फोटोज पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।
विज्ञापन

4 of 4
कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया
वर्क फ्रंट की बात करें तो कटरीना हाल ही में फिल्म सूर्यवंशी में नजर आई थीं। अक्षय कुमार स्टारर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी। सिनेमाघरों के खुलने के बाद यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली पहली फिल्म थी। उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो वह जल्द ही फोन भूत में ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ नजर आने वाली हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें