फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MCU Iron Man: क्या एमसीयू के सुपरहीरो आयरन मैन के रूप में लौटेंगे रॉबर्ट डाउनी जूनियर? केविन फाईग ने दिया जवाब

Mon, 04 Dec 2023 07:51 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

केविन फाईगी ने मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स के सुपरहीरो आयरन मैन को लेकर एक बड़ी पुष्टि की है। केविन फीगे ने इस बात की पुष्टि की है कि रॉबर्ट डाउनी जूनियर ने एमसीयू में सुपरहीरो आयरन मैन के रूप में अपना कार्यकाल समाप्त कर दिया है।
विज्ञापन
1 of 5
रॉबर्ट डाउनी जूनियर, केविन फाईगी - फोटो : सोशल मीडिया
मार्वल स्टूडियोज के प्रमुख केविन फाईगी ने मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स के सुपरहीरो आयरन मैन को लेकर एक बड़ी पुष्टि की है। केविन फाईगी ने इस बात की पुष्टि की है कि रॉबर्ट डाउनी जूनियर ने मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स यानी की एमसीयू में सुपरहीरो आयरन मैन के रूप में अपना कार्यकाल समाप्त कर दिया है। डाउनी जूनियर ने आखिरी बार 2019 की द एवेंजर्स: एंडगेम में आयरन मैन की भुमिका निभाई थी। फिल्म में किरदार की मौत के बाद से आयरन मैन की संभावित वापसी के बारे में प्रशंसकों की अटकलें तेज हो गई हैं।
विज्ञापन

2 of 5
रॉबर्ट जॉन डाउनी जूनियर - फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि, केविन फाईगी ने हाल ही में एक बातचीत के दौरान इस बात को स्पष्ट कर दिया है कि सुपरहीरो की मृत्यु के पल को नहीं बदला जाएगा। उन्होंने कहा, 'हम उस पल को वैसे ही बनाए रखेंगे और उस पल को हम दोबारा नहीं छूएंगे। हम सभी ने उस तक पहुंचने के लिए कई वर्षों तक बहुत मेहनत की है और हम इसे किसी भी तरह से या जादुई रूप से व्यर्थ नहीं करना चाहेंगे।' 

Salman Khan Tiger 3: 21 दिन बाद भी लागत तक नहीं पहुंची ‘टाइगर 3’ की कमाई, अब इन फिल्मों को भविष्य संकट में
विज्ञापन

3 of 5
रॉबर्ट जॉन डाउनी जूनियर - फोटो : सोशल मीडिया
जो रूसो ने अपने भाई एंथनी रूसो के साथ द एवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर और द एवेंजर्स: एंडगेम का सह-निर्देशन किया था। जो ने भी इसे लेकर खुलासा किया कि डाउनी जूनियर के जाने के बाद टीम भावनात्मक रूप से आगे बढ़ गई है।  

Bhool Bhulaiyaa 3: 'भूल भुलैया 3' की रिलीज पर आया अपडेट, अगले साल दिवाली पर रिलीज होगी कार्तिक आर्यन की फिल्म

4 of 5
रॉबर्ट जॉन डाउनी जूनियर - फोटो : सोशल मीडिया
निर्देशक जो रूसो ने कहा, 'शूटिंग के आखिरी दिन हम पहले ही नम आंखों से अलविदा कह चुके थे।  हर कोई भावनात्मक रूप से आगे बढ़ चुका था। हमने उनसे वादा किया था कि यह आखिरी बार होगा जब हम ऐसा करेंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रॉबर्ट जॉन डाउनी जूनियर - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, एंथनी रूसो ने अभिनेता की शूटिंग के आखिरी दिन को याद करते हुए कहा कि टोनी स्टार्क के रूप में डाउनी जूनियर की अंतिम लाइन को उसी जगह के पास शूट किया था, जहां पर उन्होंने इस किरदार के ऑडिशन दिया था। बता दें कि रॉबर्ट डाउनी जूनियर ने 10 एमसीयू फिल्मों में टोनी स्टार्क उर्फ आयरन मैन की भूमिका निभाई है।   

अचानक क्यों बढ़ी तृप्ति डिमरी के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की संख्या?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें