अचानक क्यों बढ़ी तृप्ति डिमरी के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की संख्या? अभिनेत्री तृप्ति डिमरी हाल ही में फिल्म 'एनिमल' में नजर आई हैं संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अभिनेत्री ने रणबीर कपूर के साथ कुछ इंटीमेट सीन दिए हैं इस फिल्म के बाद सोशल मीडिया पर तृप्ति की लोकप्रियता में अचानक उफान आ गया है उनके इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की संख्या काफी बढ़ गई है बता दें कि पहले इंस्टाग्राम पर अभिनेत्री को 1 मिलियन (दस लाख) लोग फॉलो कर रहे थे लेकिन, 'एनिमल' के बाद अभिनेत्री के फॉलोअर्स की संख्या 1.3 मिलियन हो गई है --