फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddhant Karnick: सिद्धांत कार्निक ने रणबीर-अनिल कपूर की जमकर की तारीफ, बताया सिर्फ आरके को पता थी पूरी कहानी

Mon, 04 Dec 2023 07:41 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
एनिमल, सिद्धांत कार्निक - फोटो : social media
इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'एनिमल' का धूम-धड़ाका देखने को मिल रहा है। ओपनिंग डे से लगातार धुआंधार कमाई कर रही संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ने महज तीन दिनों में कई रिकॉर्ड चकनाचूर कर दिए हैं। बॉक्स ऑफिस पर मिल रही अपार सफलता के बीच दर्शक रणबीर कपूर से लेकर बॉबी देओल के अभिनय तक की तारीफ भी कर रहे हैं। जहां एक तरफ वयस्कों के लिए बनी इस फिल्म को समीक्षकों का भी भरपूर प्यार मिला, वहीं सोशल मीडिया का एक वर्ग ऐसा है जिसे 'एनिमल' जरूरत से ज्यादा बोल्ड लगी। हालांकि, तमाम आलोचनाओं के बीच भी फिल्म का शानदार प्रदर्शन जारी है। इन सबके बीच अब 'एनिमल' में रणबीर कपूर के को-स्टार रहे सिद्धार्थ कार्निक ने उनकी तारीफ की है और खुलासा किया कि संदीप रेड्डी वांगा ने फिल्म की पूरी स्क्रिप्ट सिर्फ और सिर्फ अभिनेता को सुनाई थी।
विज्ञापन

2 of 5
एनिमल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
संदीप रेड्डी वांगा की दूसरी हिंदी फिल्म 'एनिमल' की बॉक्स-ऑफिस पर जबर्दस्त कमाई जारी है। इस फिल्म ने दुनिया भर में 360 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर और बॉबी देओल स्टारर फिल्म की कहानी से लेकर इसके कलाकारों के अभिनय तक की जमकर तारीफ हो रही है। इन सबके बीच अब फिल्म में रणबीर के जीजा की भूमिका निभाने वाले सिद्धांत कार्निक ने एक्टर के प्रोफेशनलिज्म के बारे में खुलासा किया है और बताया है कि वह कैसे पूरी तरह से जमीन से जुड़े व्यक्ति हैं। सिद्धांत ने एक इंटरव्यू में रणबीर कपूर की तारीफ करते हुए 'एनिमल' के दिल्ली शूटिंग शेड्यूल को याद किया।  
विज्ञापन

3 of 5
एनिमल - फोटो : सोशल मीडिया
'एनिमल' की सफलता को देखकर फिल्म का हर कलाकार खुशी से झूम उठा है और लगातार इसको लेकर खुलासे कर रहा है। मुख्य कलाकारों के साथ-साथ सपोर्टिंग कलाकारों ने भी फिल्म की कहानी और इसके हर दृश्य में जान फूंकने का काम किया है। इन्हीं कलाकारों में से एक हैं सिद्धांत कार्निक, जिन्होंने 'एनिमल' में रणबीर कपूर के जीजा का किरदार निभाया है। हाल ही में सिद्धांत ने उस समय को याद किया जब वे चिलचिलाती गर्मी में रणबीर के साथ दिल्ली में शूटिंग कर रहे थे। अभिनेता ने कहा, 'रणबीर सेट पर तैयार होकर आते थे। उनके डायलॉग्स पहले से ही तैयार रहते थे। हम उन दिनों ग्लास हाउस में शूटिंग कर रहे थे जहां फिल्म के कुछ सीन फिल्माए गए थे। हम दिल्ली में शूटिंग कर रहे थे, बहुत गर्मी थी और हम पटौदी पैलेस के ग्लास हाउस में शूटिंग कर रहे थे।'

4 of 5
एनिमल रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सिद्धांत ने कहा कि फिल्म के इन सीन के लिए बनाए गए इस ग्लास हाउस में सही में गर्मी थी और फिल्म के इंटेंस डायलॉग्स ने गर्मी को और बढ़ा दिया था। ठंडक पाने के लिए, वे एयर कंडीशनर के सामने बैठते थे और ब्रेक लेते थे। सीन खत्म करने के बाद सिद्धांत ने सोचा कि रणबीर आराम करने के लिए उनकी वैनिटी में जाएंगे। उन्होंने आगे कहा, 'लेकिन ऐसा नहीं होता था रणबीर कपूर कैमरामैन के ठीक पीछे बैठे थे और पूरी एनर्जी के साथ मुझे हिंट दे रहे थे ताकि वह मेरे रिएक्शन को सही से समझ सके। यही प्रोफेशनलिज्म है।' रणबीर के बारे में बात करने के साथ ही सिद्धांत ने फिल्म रीडिंग के दौरान अनिल और उनके उत्साही व्यवहार की भी जमकर तारीफ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एनिमल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अनिल कपूर के बारे में बात करते हुए सिद्धांत कार्निक ने कहा, 'वह इस बारे में हमेशा उत्साहित रहते थे। सेट पर वह अपनी पर्सनल यात्रा और हर्षवर्धन के साथ अपने रिश्ते में भी बात करते थे। हम जैसे लोगों के लिए दोनों का इस तरह से किरदार पर चर्चा करना बहुत शानदार था। उन दोनों की बातचीत हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के इनसाइक्लोपीडिया की तरह थी।' सिद्धांत कार्निक ने यह भी बताया कि फिल्म की पूरी कहानी संदीप रेड्डी वांगा ने सिर्फ और सिर्फ रणबीर कपूर को बताई थी। उन्होंने कहा, 'संदीप रेड्डी वांगा ने रणबीर कपूर के अलावा यह कहानी अनिल कपूर को भी नहीं बताई थी। जब हमें यह पता लगा तो हम सभी को कम बुरा लगा।' 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें