फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KBC: कपिल ऋषि से जुड़े इस सवाल का जवाब नहीं दे पाई कंटेस्टेंट, इतने लाख जीतकर छोड़ा शो

Wed, 25 Aug 2021 10:05 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
स्वाति श्रीलेखा - फोटो : सोशल मीडिया
सोनी टीवी पर एक बार फिर से 'कौन बनेगा करोड़पति' ने वापसी कर ली है। यह शो ना जाने कितने ही लोगों को करोड़पति और लखपति बना चुका है। अमिताभ बच्चन द्वारा होस्ट किए जाने वाले इस शो का प्रीमियर 23 अगस्त को किया गया।  24 अगस्त के एपिसोड में हॉट सीट पर डॉ नेहा बैठीं और वह सिर्फ 12 लाख 50 हजार रुपये ही जीत पाईं।  फिलहाल, हॉटसीट पर कटक ओडिशा की रहने वालीं स्वाति श्रीलेखा बैठीं। स्वाति श्रीलेखा एक सवाल पर सभी लाइफ खत्म कर चुकी थीं।  

12 लाख के सवाल का उन्हें उत्तर नहीं पता था। जिस वजह से उन्होंने अपने गेम को क्विट कर दिया और अपने सभी साथियों को गेम खेलने का मौका दिया। स्वाति श्रीलेखा ने इस गेम को बड़े ही खास अंदाज में खेला। वह, दूसरे पढ़ाव तक पहुंच कर उन्होंने छह लाख 40 हजार रुपये के साथ जीतकर इस गेम को क्विट कर दिया। 
विज्ञापन

2 of 5
कौन बनेगा करोड़पति
अमिताभ बच्चन ने उनसे सवाल पूछा- बाल्मीकि रामायण के अनुसार कपिल ऋषि ने अपने आंखों की अग्नि से किस राजा के साठ हजार पुत्रों को जलाकर भस्म कर दिया था?
A.सगर
B. त्रिशंकु
C.विश्वामित्र
D.भागीरथ
इस सवाल का सही जवाब सगर है
विज्ञापन

3 of 5
कौन बनेगा करोड़पति - फोटो : Instagram
स्वाति स्कूल टीचर हैं और अमिताभ उन्हें मुंबई का फेमस समोसा खिलाए। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनके अकाउंट में पहली बार लाखों की राशि आएगी।

 

4 of 5
कौन बनेगा करोड़पति - फोटो : Instagram
दरअसल, कोरोना माहामारी की वजह से शो में सख्त रुप से सावधानियां बरती जा रही हैं। इसलिए शो में कंटेस्टेंट्स और शो के होस्ट में दूरियां बनाए रखने की पूरी कोशिश की जा रही है। लेकिन इस सीजन में आने वाले कंटेस्टेंट्स को इस बात का मलाल है कि वह अमिताभ से गले तक नहीं लग पा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कौन बनेगा करोड़पति 13, अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
ब्लैक और व्हाइट कपड़ों की है मनाही
शो में जाने से पहले ही कंटेस्टेंट्स को अपने साथ 10-12 जोड़ी कपड़े लाने के लिए कहा जाता है। उन कपड़ो में से कौन से कपड़े पहनने हैं ये केबीसी की टीम तय करती है। लेकिन शो में आने वाले कंटेस्टेंट्स को ब्लैक और व्हाइट कपड़े पहनने की मनाही होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें