फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KBC में पहले भी करोड़पति बने हैं बिहारी, सुशील ने जीते 5 करोड़ तो अब अजीत ने 1 करोड़

Wed, 13 Nov 2019 01:11 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
kbc - फोटो : social media
अमिताभ बच्चन का पॉपुलर क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' अपने 11वें सीजन  में चल रहा है। हर सीजन की तरह इस सीजन को भी फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। बिहार के रहने वाले अजीत कुमार 15 सवालों के जवाब देकर 1 करोड़ लाख रुपये जीत चुके हैं। आइए आपको मिलवाते हैं शो में बिहार से आए उन कंटेस्टेंट से जिन्होंने करोड़ों कमाए।
विज्ञापन

2 of 5
अमिताभ और सनोज राज - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
सनोज राज
सनोज राज बिहार के जहानाबाद से हैं। जो इस सीजन के पहले करोड़पति बने हैं। सनोज के पिता किसान हैं। सनोज ने वर्धमान के एक कॉलेज से बीटेक की पढ़ाई की है और उसके बाद दो वर्ष से सहायक कमांडेंट के पद पर नौकरी कर रहे हैं। सनोज आईएएस बनना चाहते हैं। 'केबीसी 11' में बिहार के रहने वाले सनोज राज पहले करोड़पति कंटेस्टेंट बने थे।
विज्ञापन

3 of 5
सुशील कुमार - फोटो : social media
सुशील कुमार
इससे पहले ‘कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 5 में सुशील कुमार पांच करोड़ रुपये जीत चुके हैं। सुशील बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के मोतीहारी के रहने वाले हैं और वह मनरेगा में 6 हजार रुपये की नौकरी पर काम करते थे। ईनामी राशि से सुशील ने अपने पुश्तैनी घर की मरम्मत करवाई और भाईयों का बिजनेस शुरू करवाया।
 

4 of 5
kbc - फोटो : social media
अनिल कुमार सिन्हा
पटना के अनिल कुमार सिन्हा ने केबीसी-5 में एक करोड़ रुपए जीते थे। कोलकाता यूनियन बैंक में मैनेजर अनिल की ख्वाहिश बचपन से डॉक्टर बनने की थी। लेकिन मेडिकल की किताबें खरीदने का आवश्यक पैसा नहीं था, जिस कारण अनिल ने अपना मन बदल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kbc 11 - फोटो : social media
कमलजीत झा
कौन बनेगा करोड़पति में छठे सीजन के फिनाले में भागलपुर के खंजरपुर निवासी कमलजीत झा ने 25 लाख रुपए जीते थे। कमलजीत झा भागलपुर के खंजरपुर मोहल्ले के आरबीएसपी लेन के निवासी है और एलएनएमयू कॉलेज मुजफ्फरपुर में बतौर लाइब्रेरियन हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें