फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूर्यवंशी के सेट पर अक्षय-रोहित की 'हाथापाई' पर बोले करण, 'मैं बीच-बचाव नहीं कर सकता'

Wed, 13 Nov 2019 12:47 PM IST
Avinash Pal एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
करन जौहर, अक्षय कुमार, रोहित शेट्टी - फोटो : Social Media
अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'सूर्यवंशी' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस फिल्म को रोहित शेट्टी ने डायरेक्ट किया है। अक्षय के साथ कटरीना कैफ भी फिल्म में लीड रोल निभाएंगी। बीते दिन अक्षय और रोहित शेट्टी का एक वीडियो सामने आया था जिसमें दोनों जमकर 'हाथापाई' करते नजर आ रहे थे। इनको अलग करने के लिए पुलिस को भी बीच-बचाव करना पड़ा। इस वीडियो पर अब बॉलीवुड डायरेक्टर करन जौहर ने रिएक्शन दिया है।
विज्ञापन

2 of 4
karan johar - फोटो : social media
इस वीडियो को एक्टर अक्षय कुमार ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया था। वीडियो पर अब करन ने रिएक्शन दिया है। उन्होंने इस पूरे मामले से अपना पल्ला झाड़ लिया है। करन ने अपने ट्विटर हैंडल से रोहित शेट्टी और अक्षय कुमार की इस लड़ाई के वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'यह ऐसा कुछ है, जिसमें मैं भी बीच-बचाव नहीं कर सकता।' करण जौहर के इस ट्वीट पर लोग भी मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं।
 

 
विज्ञापन

3 of 4
akshay kumar - फोटो : social media
दरअसल, हाल ही में फिल्म 'सूर्यवंशी' के बीच अक्षय और रोहित शेट्टी का झगड़ा हुआ और बीच-बचाव के लिए करण जौहर को आना पड़ा। हालांकि ये खबर पूरी तरह से फर्जी थी। इस खबर का मजाक बनाते हुए अक्षय और रोहित ने खुद ही अपनी लड़ाई का ये वीडियो बनाया। वीडियो में उनका साथ कटरीना कैफ ने भी दिया। कटरीना ने पहले रोहित और अक्षय की लड़ाई वाली खबर दिखाई। उसके बाद अक्षय और रोहित को वीडियो में लड़ते हुए देखा गया।
विज्ञापन

4 of 4
Sooryavanshi - फोटो : social media
वीडियो शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने लिखा था, "ब्रेकिंग न्यूज- एक ऐसा झगड़ा, जो आपका दिन बना सकता है।" बता दें कि 'सूर्यवंशी' को करण जौहर और रोहित शेट्टी ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। धर्मा प्रोडक्शन और रोहित शेट्टी पिक्चर्स के बैनर तले बनी यह फिल्म अगले साल 27 मार्च को रिलीज होगी। फिल्म में एक सीन के लिए रणवीर सिंह और अजय देवगन भी नजर आएंगे।
 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें