केबीसी का दसवां सीजन एक बार फिर अपने अनोखे अंदाज में दर्शकों के सामने हाजिर है। हर साल की तरह इस साल भी कई लोग अपने करोड़पति बनने के सपने को पूरा करने इस सेट पर आ रहे हैं। इस बार भी पिछले सीजन की तरह कई सेलेब्रिटी इस शो का हिस्सा बनने आ रहे हैं। शुक्रवार रात बॉलीवुड कलाकार वरूण धवन और अनुष्का शर्मा इस शो का हिस्सा बनें।