फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KBC 15: शून्य की कहानी सुना अमिताभ ने दी प्यारी सीख, वीडियो शेयर कर कही ये बात, हर कोई कर रहा तारीफ

Mon, 01 May 2023 07:24 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : social media
अमिताभ बच्चन के पॉपुलर टेलीविजन रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति का 15वां सीजन आने वाला है। जानकारी सामने आ रही है कि अभी शो के रजिस्ट्रेशन शुरू हुए हैं। जो दर्शक अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठने की चाहत रखते हैं, उन्होंने रजिस्ट्रेशन करना शुरू कर दिया है। अपने चहेते स्टार अमिताभ से मिलना और हॉट सीट पर उनके सामने बैठना हर फैन का सपना है। जिसे पूरा करने के लिए लिए रजिस्ट्रेशन की होड़ भी ऑनलाइन शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन

2 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : social media
ऐसे में दर्शकों का धैर्य बनाए रखने के लिए अमिताभ ने एक वीडियो शेयर कर दर्शकों को सीख देते नजर आ रहे हैं। अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में अमिताभ बच्चन ने कमाल की सीख देने वाली कहानी का एक वीडियो पोस्ट किया है। जो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में अमिताभ बच्चन केबीसी सेट पर दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान एक कंटेस्टेंट के भी उनके साथ नजर आ रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन कहते हैं कि मैंने एक बहुत ही रोचक कहानी सुनी तो आपके साथ इसे शेयर करना चाहता हूं। एक बार स्कूल के पहले दिन पर अंक नौ ने अंक आठ को थप्पड़ मार दिया। आठ ने पूछा अरे भाई क्यों मारा मेरी क्या गलती थी? इस पर नौ ने कहा कि मैं बड़ा हूं थप्पड़ मार सकता हूं। अंक नौ की ये बात सुनते ही कक्षा में थप्पड़ों की बौछार सी हो गई। ऐसे में आठ ने साथ को मारा सात ने छह को मारा। ऐसे करते करते जब दो ने एक को थप्पड़ मारा तो शून्य डर गया। वह डर के मारे वो दुबक कर कोने में बैठ गया।

यह भी पढ़ें: मणिरत्नम से मिलकर मनीषा कोइराला को याद आए 'बॉम्बे' शूटिंग के दिन, कहा- घर जैसा महसूस हुआ

4 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
जिसके बाद एक ने शून्य को कहा कि तुम डरो मत मैं तुम्हें नहीं मारूंगा। ये कहते ही एक शून्य के बगल में बैठ गया। बगल में बैठने का मतलब क्या हुआ कि जो शून्य है वो एक के साथ मिल कर 10 बन गया। शून्य ने पूछा जहां सब अपने से छोटे को थप्पड़ मार रहे थे आपने तो मुझे बड़ा बना दिया ऐसा क्यों? तो एक ने कहा कि देखो भैया बड़ा वो नहीं होता जो खुद को बड़ा जाने या माने। बड़ा वो होता है जो किसी दूसरे को बड़ा बना दे।

यह भी पढ़ें: फिल्मों में आने से पहले कुछ और काम करती थीं ये साउथ एक्ट्रेस, कोई एयर होस्टेस थीं तो कोई मॉडल
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बता दें कि साल 2000 में कौन बनेगा करोड़पति शो की शुरुआत हुई थी। जिसे अमिताभ बच्चन ने होस्ट किया था। जिसके बाद से अमिताभ इस शो का चेहरा बन गए। 2007 में इसके तीसरे सीजन को शाहरुख खान ने होस्ट किया था।

यह भी पढ़ें: दिव्या भारती, फरहान और शरमन जोशी का स्कूल ग्रुप फोटो हुआ वायरल, सभी को पहचान पाना है मुश्किल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें