सिनेमा जगत में एक से बढ़कर एक अदाकारा है, जो अपने किरदार से दर्शकों का दिल जीतने के लिए कुछ भी कर गुजरने के लिए तैयार रहती हैं। बड़े पर्दे पर हर तरीके का किरदार निभाना किसी भी अभिनेत्री के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। ज्यादातर अभिनेत्रियों को पर्दे पर ग्लैमरस दिखना पसंद होता है। लेकिन कईं ऐसी अभिनेत्रियां भी हैं जो अपने किरदार में जान फूंकने के लिए किसी भी हद तक जा सकती हैं। ऐसे में जब बात आती है जवानी में बूढ़ा दिखने की तो यह किसी भी एक्ट्रेस के लिए सबसे बड़ा चैलेंज बन जाता है। लेकिन एक किरदार के लिए उन्हें यह करना ही पड़ता है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से ऐसी ही कुछ अदाकाराओं के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने भरी जवानी में बूढ़ी औरत का रोल निभाकर हर किसी को चौंका दिया। तो चलिए शुरू करते हैं...