बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ ने कबूल किया कि जिस सीन में उन्होंने 'बेल बॉटम' के अभिनेता अक्षय कुमार को थप्पड़ मारा था, वह बिना किसी रीटेक के शूट किया गया था। इस वीकेंड कटरीना कैफ और अक्षय कुमार 'द कपिल शर्मा शो' के सेट पर साथ नजर आयेंगे। 'सूर्यवंशी' स्टार कटरीना कैफ और अक्षय कुमार कपिल शर्मा के शो में अपनी फिल्म पर बात करते हुए दिखेंगे। गौरतलब है कि कटरीना कैफ और अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है। फिल्म में अक्षय कुमार डीएसपी की भूमिका में हैं।