फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड: विक्की कौशल और कटरीना कैफ ने शादी से पहले साथ मनाई दिवाली, वायरल हुई तस्वीर

Fri, 05 Nov 2021 02:52 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
विक्की कौशल और कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया
विक्की कौशल और कटरीना कैफ की शादी की खबरें इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई है। माना जा रहा है कि दिसंबर में दोनों शादी के बंधन में बंध सकते हैं। इस बीच दोनों एक साथ दिवाली मनाते नजर आए। दरअसल, बॉलीवुड में अलग अलग स्टार्स के घर दिवाली पार्टी का आयोजन किया गया था। विक्की कौशल और कटरीना कैफ आरती शेट्टी की दिवाली पार्टी में पहुंचे थे। एक ही दिवाली पार्टी में शामिल होना इस कपल के रिलेशनशिप की खबरों को और हवा दे रहा है। अब तक दोनों ने खुलकर अपने प्यार का इजहार नहीं किया है, लेकिन हाल के कुछ समय से दोनों को अक्सर साथ में स्पॉट किया जा रहा है। दोनों ज्यादा से ज्यादा एक दूसरे के साथ समय बिताते दिख रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया
बीती रात कटरीना कैफ और विक्की कौशल आरती शेट्टी की दिवाली पार्टी में शामिल हुए थे। हालांकि दोनों अपनी अपनी गाड़ियों से वहां पहुंचे थे।
विज्ञापन

3 of 5
विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया
इस दौरान कटरीना को पिंक शिमरी साड़ी में देखा गया, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं विक्की कौशल ब्लू शेरवानी में हैंडसम दिख रहे थे।

4 of 5
विक्की कौशल और कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया
खबरों की माने तो कटरीना का लहंगा सब्यसाची डिजाइन कर रहे हैं। यहां तक की कटरीना की मां और बहन को भी शॉपिंग करते देखा जा चुका है। कटरीना और विक्की की शादी दिसंबर के पहले हफ्ते में होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विक्की कौशल, कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया
रिपोर्ट के अनुसार लॉकडाउन के दौरान दोनों एक दूसरे के करीब आ गए थे। दोनों की दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई थी। लेकिन विक्की कौशल और कटरीना कैफ ने अभी तक पब्लिकली अपने रिलेशनशिप जाहिर नहीं किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें