बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने पति विराट कोहली को उनके जन्मदिन पर अनोखे अंदाज में विश किया है। उन्होंने पति विराट कोहली के लिए सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट लिखी है। अनुष्का शर्मा ने न सिर्फ पति के जन्मदिन पर इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की है, बल्कि उनके साथ अपनी एक खूबसूरत तस्वीर भी साझा की है। एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने दुबई से पति को बर्थडे विश करते हुे एक लंबा-चौड़ा मैसेज लिखा है, जो बेहद ही खास है। इस पोस्ट में अनुष्का ने कहा कि वह दुनिया को बताना चाहती हैं कि विराट कितने अद्भुत शख्स हैं।