आज देशभर में करवा चौथ का त्योहार मनाया जा रहा है। बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में भी करवा चौथ को लेकर काफी धूम देखने को मिलती है। एक्ट्रेसेस भी इस दिन को लेकर काफी एक्साइटेड रहती हैं और अपने पतियों के लिए व्रत करती हैं। आज छोटे पर्दे की अभिनेत्रियों से लेकर बड़े पर्दे की एक्ट्रेसेस तक ने करवा चौथ के दिन अपने हाथों में पिया का नाम की मेहंदी रचाई है। जिसकी खूबसूरत तस्वीरें व वीडियो सोशल मीडिया पर साझा की हैं।
टीवी से बॉलीवुड तक अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री मौनी रॉय की यह पहली करवा चौथ है। एक्ट्रेस ने आज अपने पिया यानी सूरज नांबियार के नाम की मेहंदी रचा ली है और अपने इंस्टाग्राम से खूबसूरत तस्वीरें साझा की हैं। मौनी रॉय ने अपने एक हाथ में शिव-पार्वती बनवाए हैं, जबकि दूसरे हाथ में चांद देखती हुई महिला का डिजाइन बनवाया है।
टीवी अभिनेत्री श्रद्धा आर्या ने साल 2021 नवंबर में नेवी ऑफिसर राहुल शर्मा संग शादी की थी। उनकी भी यह पहली करवा चौथ है। एक्ट्रेस ने बेहद खूबसूरत मेहंदी लगाई है और साथ ही पति राहुल के नाम का R बड़े अक्षर में अपने हाथ में लिखवाया है।
एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी भी हर साल पूरे उत्साह के साथ करवा चौथ मनाती हैं। एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टा स्टोरी से मेहंदी लगवाते हुए वीडियो साझा किया है। जिसमें वह अपने पैर और हाथों में मेहंदी लगवाती नजर आ रही हैं।
देबिना बनर्जी ने करवा चौथ पर लगाई पति गुरमीत चौधरी के नाम की मेहंदी
- फोटो : insta
टीवी एक्ट्रेस देबिना बनर्जी ने भी करवा चौथ के मौके पर पति गुरमीत चौधरी के नाम की खूबसूरत मेहंदी लगाई है, जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम से साझा की हैं। बता दें की देबिना बनर्जी ने कुछ महीनों पहले एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया था और अब वह दूसरी बार मां बनने वाली हैं।
टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी ने भी करवा चौथ पर मेहंदी लगाए हुए हाथों के साथ खूबसूरत तस्वीरें साझा की हैं। जिनमें वह पति शलभ के साथ नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने पति का नाम भी हाथों में लिखवाया है।
विज्ञापन
7 of 9
मानसी श्रीवास्तव
- फोटो : insta
अभिनेत्री मानसी श्रीवास्तव ने इसी साल अपने लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड कपिल तेजवानी संग शादी की थी और एक्ट्रेस आज अपनी पहली करवा चौथ मना रही हैं। मानसी ने मेहंदी लगवाते हुए तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें उनके चेहरे पर अलग ही खुशी नजर आ रही है।
छोटी सरदारनी फेम अभिनेत्री मानसी शर्मा ने पंजाबी सिंगर और एक्टर युवराज हंस से शादी की है। आज एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम से मेहंदी लगवाते हुए वीडियो साझा की है। इसी के साथ उन्होंने सरगी का वीडियो भी शेयर किया है।
भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल से शादी रचाने वाली अभिनेत्री धनश्री वर्मा ने भी करवा चौथ पर अपने हाथों में खूबसूरत मेहंदी रचाई है। जिसकी वीडियो उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा की है। एक्ट्रेस के हाथ में खूबसूरत मोर का डिजाइन बना हुआ देखा जा सकता है।