फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sajid Khan: साजिद खान के बिग बॉस में जाने पर तनुश्री दत्ता को भी आपत्ति, बोलीं- कभी नहीं देखूंगी ये शो

Thu, 13 Oct 2022 12:48 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
तनुश्री दत्ता - फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस 16 के कंटेस्टेंट साजिद खान की जब से बिग बॉस में एंट्री हुई है, तब से कई एक्ट्रेसेस और लोगों को भी उनसे आपत्ति है। हाल ही में सोना महापात्रा और कनिष्का सोनी ने भी साजिद खान के बारे में खुलासा किया और अपना गुस्सा जाहिर किया है। अब इस लिस्ट में अभिनेत्री तनुश्री दत्ता का नाम भी शामिल हो गया है। बता दें कि साल 2018 में अभिनेत्री ने हैशटैग मीटू में भी आवाज उठाई थी। उन्होंने नाना पाटेकर पर शोषण के गंभीर आरोप लगाए थे। अब अभिनेत्री ने साजिद खान की बिग बॉस में एंट्री पर सवाल उठाए हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
तनुश्री दत्ता, साजिद खान - फोटो : सोशल मीडिया
एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा कि मैं हैरान हूं। मैं इस गैर-जिम्मेदाराना हरकत और जनता पर इसके प्रभाव को लेकर काफी ज्यादा हैरान हूं। मैं बिग बॉस नहीं देखती और मुझे नहीं लगता कि अब मैं इसे आगे कभी देखूंगी। तनुश्री ने आगे कहा, 'मीटू आंदोलन भारत में एक प्रतिष्ठित घटना थी। एक भारतीय अमेरिकन लड़की होने के नाते मुझे यह समझ नहीं आता कि इस तरह की चुप्पी को इंडस्ट्री में क्यों प्रोत्साहित किया जाता है। मुझे लगता है कि अगर गलत व्यवहार के लिए लोगों को दंड दिया जाए तो सभी सुरक्षित रहेंगे।

Allu Arjun: 20 साल में पहली बार अवॉर्ड मिलने पर भावुक हुए 'अल्लू अर्जुन', बोले- 'इंडिया कभी झुकेगा नहीं'
 
विज्ञापन

3 of 4
तनुश्री दत्ता - फोटो : Social media
अब साजिद खान को लेकर तमाम अभिनेत्रियां खुलासा कर रही हैं। इनमें सलोनी चोपड़ा का नाम भी शामिल है, जिन्होंने 2011 में साजिद की सहायता की थी। उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट में अपनी आपबीती साझा की। जहां उन्होंने बताया कि एक इंटरव्यू के दौरान कैसे उनके साथ  अभद्र व्यवहार किया गया था।
विज्ञापन

4 of 4
तनुश्री दत्ता - फोटो : Instagram
हाल ही में महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने भी बिग बॉस में साजिद खान की उपस्थिति को लेकर सवाल उठाए थे और अपना गुस्सा जाहिर किया था। उन्होंने केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर को चिट्ठी भी लिखी थी। जिसके बाद स्वाति मालीवाल को रेप की धमकी भी मिल चुकी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें