फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्मों से दूर करिश्मा ने पिता के साथ शेयर की पुरानी तस्वीर, अमृता-मलाइका ने किए ऐसे कमेंट

Fri, 27 Sep 2019 12:31 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
karisma kapoor - फोटो : social media
करिश्मा कपूर फिल्मों से दूर अपने बच्चों की परवरिश में व्यस्त हैं । उन्हें अक्सर अपनी बहन करीना कपूर के साथ पार्टी करते देखा जाता है । करिश्मा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं । वो अपने बच्चों और परिवार के साथ तस्वीरें शेयर करती हैं । हाल ही में करिश्मा कपूर ने अपनी एक थ्रोबैक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है । 
विज्ञापन

2 of 5
Karisma Kapoor
इस पुरानी तस्वीर में करिश्मा के पिता रणधीर कपूर भी नजर आ रहे हैं । बचपन की फोटो में करिश्मा ब्लू ड्रेस पहने क्यूट लग रही हैं । फोटो के साथ करिश्मा ने कैप्शन में लिखा, 'पापा की बेटी ।' इस फोटो पर करिश्मा की दोस्त अमृता अरोड़ा और मलाइका अरोड़ा ने भी कमेंट किया है । 
विज्ञापन

3 of 5
अमृता अरोड़ा, मलाइका अरोड़ा और करिश्मा कपूर - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
अमृता लिखती हैं, 'Lalvaaaaa this is the cutestttttttt' । वहीं मलाइका ने लिखा, 'Adorable'। बता दें कि करिश्मा अपने करियर की नई पारी शुरू करने जा रही हैं । कुछ दिनों पहले वो अपनी बहन करीना कपूर के रियलिटी शो 'डांस इंडिया डांस' में नजर आई थीं । यहां उन्होंने कंटेस्टेंट को जज किया था । 
 

4 of 5
करिश्मा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
इसके अलावा अब वो वेब की दुनिया में कदम रखने को तैयार हैं । करिश्मा की यह सीरीज मां और बच्चों की कहानी है । प्रोड्यूसर एकता कपूर ने इस सीरीज की घोषणा मदर्स डे के दिन अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए की थी। एकता कपूर ने पोस्टर शेयर कर लिखा था "यह शो मेरे लिए बहुत ही स्पेशल है, क्योंकि हमें लगता है हम मातृत्व दिखाने के लिए काफी सक्षम हैं। हमारी खास सुपर मॉम्स से मिलने के लिए तैयार हो जाइए।"
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रिद्धिमा कपूर करिश्मा कपूर
पहले इस शो का नाम मेंटल रखा गया था लेकिन फिल्म इंडस्ट्री के सुलतान सलमान खान और उनके भाई सोहेल खान के पास पहले से ही इस नाम के राइट्स मौजूद थे, जिसके चलते एकता को शो का नाम मेंटलहुड रखना पड़ा। बता दें कि करिश्मा और डीनो मोरिया के अलावा इस शो में संध्या मृदुल और श्रुति सेठ भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

करीना के इस मामूली से दिखने वाले नेकलेस की कीमत है 38 लाख रुपये, ड्रेस से ज्यादा बटोर रहा सुर्खियां
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें