फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उम्र के इस पड़ाव में आ गए हैं अमिताभ बच्चन, बोले- हाथ कांपते हैं और भूलने भी लगा हूं

Fri, 27 Sep 2019 12:28 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
अमिताभ बच्चन को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार - फोटो : PTI
'कौन बनेगा करोड़पति' सीजन 11 में अमिताभ बच्चन अक्सर लोगों से खुलकर बातें करते हुए नजर आते हैं। इस मंच से अक्सर प्रतिभागी अपनी निजी जिंदगी की कहानियां शेयर करते हैं तो वहीं अमिताभ भी अपने बारे में कुछ न कुछ बताते रहते हैं। हाल ही के ऐपिसोड में अमिताभ ने जो खुलासा किया शायद उसे सुनकर उनके फैंस निराश हो सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
गुरुवार के टेलीकास्ट हुए एपिसोड में कंटेस्टेंट अनिल जोशी से बात करते हुए अमिताभ बच्चन ने अपनी जिंदगी के उस राज से पर्दा उठाया जिससे अभी तक लोग अंजान थे। अमिताभ ने बताया कि उनकी उम्र 77 साल हो चुकी है और अब वो कई बार चीजें भूल जाते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
amitabh bachchan - फोटो : social media
अमिताभ बच्चन ने बताया कि घर में अक्सर ऐसा कई बार होता है जब वो रूम में कुछ सामान लेने जाते हैं और वहां जाकर भूल जाते हैं कि वो यहां क्यों आए थे। इसके बाद अपनी पत्नी और नौकरों से जाकर पूछते हैं कि वो कमरे में क्या लेने गए थे तब उन्हें जवाब मिलता है हमें क्या पता।

4 of 6
kbc 11 - फोटो : sony liv
इसके अलावा अमिताभ ने ये भी बताया कि अब उनकी उंगलियां ठीक से काम नहीं करतीं। उम्र के चलते उनका हाथ कांपने लगा है। सिग्नेचर करते हुए कई बार उन्हें इसका सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

5 of 6
kbc 10 - फोटो : sony
इससे पहले अमिताभ ने बताया था कि 'साल 2000 में जब केबीसी शुरू हुआ था उस समय मुझे पीठ में बहुत दर्द होता था। मुझे लगता था कि इस कुर्सी पर बैठने की वजह से शायद दर्द होता है लेकिन जब मैंने जांच कराई तो पता चला कि मुझे रीढ़ की हड्डी का टीबी (स्पाइनल ट्यूबरक्लोसिस) है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
kbc 10 - फोटो : sony
अमिताभ बच्चन ने कहा कि 'करीब 4-5 साल जांच के बाद इसका डिटेक्शन हुआ। तब मैंने इलाज कराया और ठीक हो गया। हर रोज 7-8 गोलियां खानी पड़ती थीं। अब मैं ठीक होकर आपके सामने बैठा हूं इसकी एक वजह यह भी है कि मैंने सही समय पर इलाज करा लिया था।'

ये भी पढ़ें: 'डर' से शुरू हुई थी शाहरुख और यश चोपड़ा की दोस्ती, मजेदार है पहली फिल्म का किस्सा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें