समीरा रेड्डी
- फोटो : instagram/reddysameera
समीरा रेड्डी लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं और बच्चों के साथ वक्त बिता रही हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान समीरा रेड्डी अपने वजन को लेकर काफी ट्रोल हुई थीं। एक वीडियो में अभिनेत्री ने बिना किसी की परवाह किए सफेद बाल, चेहरे पर मुहांसों के दाग धब्बों को दिखाया। इसके साथ ही उन्होंने यह संदेश दिया कि हर किसी को अपने व्यक्तित्व को उसी रूप में स्वीकार करना चाहिए।