सोशल मीडिया आज के समय में हर किसी की दिनचर्या का महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया है। न सिर्फ आम आदमी की जिंदगी में बल्कि सितारों के करियर से लेकर उनकी फैन फॉलोइंग तक में भी सोशल मीडिया का बहुत बड़ा योगदान हैं। सोशल मीडिया आम आदमी हो या कोई बड़ा सितारा हर किसी को अपनी बात रखने की स्वतंत्रता प्रदान करती हैं, लेकिन कुछ लोग इस स्वतंत्रता का गलत फायदा उठाते अक्सर बॉलीवुड सितारों को ट्रोल करते हैं और उनके लिए अपशब्दों का इस्तेमाल भी करते हुए नजर आते हैं।
ये अभिनेत्रियां हुईं बॉडी शेमिंग का शिकार
बॉलीवुड में कई अभिनेत्रियां ऐसी हैं जो न सिर्फ अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान सोशल मीडिया पर सक्रिय रहीं, बल्कि डिलिवरी के बाद आए मोटापे के साथ भी वो बिना डरे मीडिया कैमरा के सामने आईं। हालांकि सोशल मीडिया पर कई दफा इसका उल्टा ही असर देखने के लिए मिला। कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं जिन पर ट्रोल्स ने बॉडी शेमिंग करते हुए भद्दे-भद्दे कमेंट्स किए। आज हम अपने इस आर्टिकल में आपको उन अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो प्रेग्नेंसी के बाद बॉडी शेमिंग का शिकार हुईं।