फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

याराना: मिलिए बॉलीवुड के इन दोस्तों से जो शॉपिंग से लेकर पार्टी तक रहते हैं साथ, तस्वीरों में दिखती है जबरदस्त बॉन्डिंग

Mon, 16 Aug 2021 01:12 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड फ्रेंड्स - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड की गलियों में सितारों के बीच दुश्मनी के किस्से अक्सर सुनाई देते रहते हैं। इंडस्ट्री में ऐसी कई कहानियां हैं, जिनके बारे में खूब कहा और लिखा जा चुका है। सलमान-विवेक से लेकर कंगना-ऋतिक तक आपने बहुत सी बहसबाजी और लड़ाई की कहानी सुनी होगी। बहुत सी ऐसी कहानियां भी सुनी होंगी जहां कहीं किसी एक्टर को दूसरे ने थप्पड़ मार दिया तो कहीं 30 साल से कोई एक्टर ने दूसरे से बात नहीं की है लेकिन बॉलीवुड की गलियों में दुश्मनी से ज्यादा दोस्ती के किस्से मशहूर हैं।

एक दूसरे पर जान छिड़कते हैं ये सितारे

आज हम आपको बताएंगे बॉलीवुड के उन दोस्तों के बारे में जो एक दूसरे के बिना शॉपिंग से लेकर पार्टी तक कुछ नहीं करते हैं। जो एक दूसरे के BFF यानि बेस्ट फ्रेंड फॉरएवर हैं। ये दोस्ती सिर्फ एक्टरों के बीच नहीं बल्कि हीरोइनों के बीच भी है क्योंकि अक्सर ऐसा कहा जाता है कि हीरोइनों की आपस में पटती नहीं है। तो जानिए कौन कौन से हैं वो बॉलीवुड के फ्रेंड जो हमेशा साथ दिखाई देते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
अमृता अरोड़ा, करीना कपूर - फोटो : Instagram
कपूर एंड अरोड़ा सिस्टर्स

करीना कपूर बॉलीवुड की मीन गर्ल कहीं जाती हैं जिनसे हर किसी की अच्छी दोस्ती नहीं है। हालांकि करीना अभिनेत्री अमृता की बेस्ट फ्रैंड हैं दोनों अक्सर साथ में पार्टी और शॉपिंग करती नजर आती हैं। इतना ही नहीं इन दोनों के साथ करिश्मा और मलाइका भी अक्सर शामिल होती हैं। ये चारों दोस्त अक्सर एक दूसरे के साथ रेस्टोरेंट्स में साथ खाने, शॉपिंग करने, पार्टी करने से लेकर घर पर पजामा पार्टी करते हुए नजर आती हैं। इनकी दोस्ती को देखकर लगेगा कि यही हैं बेस्ट फ्रेंड फॉरएवर। ये गर्ल गैंग इसलिए भी खास है क्योंकि ये चार बहनों यानि करिश्मा-करीना और मलाइका-अमृता का ग्रुप है। कपूर और अरोड़ा स्क्वाड की दोस्ती को 10 साल से ज्यादा हो चुके हैं।
विज्ञापन

3 of 6
अनन्या पांडे, सुहाना खान, शनाया कपूर - फोटो : isntagram/suhanakha2
सुहाना-अनन्या-शनाया

ऐसा ही एक दूसरा ग्रुप है सुहाना खान, अनन्या पांडे और शनाया कपूर का। ये तीनों दोस्त तब से साथ हैं, जब ये बच्चे हुआ करते थे। संजय कपूर की बेटी महीप ने एक इंटरव्यू ने कहा कि ये तीनों दोस्तों ने जब से जन्म लिया है तब से एक दूसरे के साथ हैं। सुहाना, शाहरुख खान की बेटी हैं जबकि अनन्या पांडे, चंकी पांडे की बेटी हैं। इस ग्रुप का तीसरा हिस्सा यानि शनाया कपूर, संजय कपूर की बेटी हैं।तीनों ही अक्सर अपनी पूल पार्टी, शॉपिंग और मस्ती करते हुए तस्वीरें साझा करती हैं जो फैंस को काफी पसंद आती है।

4 of 6
वीडियो कॉल पर कटरीना कैफ, वरुण धवन और अर्जुन कपूर - फोटो : Social Media
वरुण-कटरीना-अर्जुन

एक ऐसा ही फ्रेंड्स ग्रुप वरुण धवन, अर्जुन कपूर और कैटरीना कैफ का है। इस दोस्ती की शुरुआत से पहले वरुण और अर्जुन ने एक "आई हेट कैटरीना" नाम से क्लब शुरू किया था। समय के साथ ये दोनों कैटरीना के दोस्त बन गए और आज तीनों एक दूसरे के अच्छे दोस्त हैं। एक दूसरे के साथ मजाक से लेकर छेड़छाड़ तक, ये तीनों साथ मस्ती करते नजर आते हैं। अर्जुन कटरीना के राखी ब्रदर हैं और तीनों में जबरदस्त दोस्ती है।
विज्ञापन

5 of 6
रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और अयान मुखर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
रणबीर-आलिया-अयान

बॉलीवुड में एक और फ्रेंड्स ग्रुप काफी मशहूर है और वो है,आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और अयान मुखर्जी का। आलिया-रणबीर जहां एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं, वहीं वेक अप सिड सहित कई अच्छी फिल्में बना चुके अयान मुखर्जी इस ग्रुप का तीसरा हिस्सा हैं। अयान की पहली फिल्म वेक अप सिड से ही उनकी और रणबीर की अच्छी दोस्ती है लेकिन आलिया इस गैंग में फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग के दौरान जुड़ीं। तीनों को अक्सर साथ में समय बिताते देखा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फराह खान, सानिया मिर्जा - फोटो : सोशल मीडिया
फराह खान- सानिया मिर्जा

अक्सर बॉलीवुड सेलेब्स की दोस्ती इंडस्ट्री के अंदर ही देखने को मिलती है लेकिन कुछ सितारे ऐसे हैं जो दूसरे प्रोफेशन के लोगों से अच्छी दोस्ती रखते हैं। इसमें फराह खान का नाम भी शामिल हैं जो टेनिस स्टार सानिया मिर्जा के साथ अच्छी दोस्ती निभाती हैं। दो अलग अलग प्रोफेशन से जुड़े होने के बाद भी दोनों एक दूसरे के लिए समय निकाल लेती हैं। फराह और सानिया कई मौकों पर चैट शोज में भी साथ आ चुकी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें