फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिलाड़ी: दमदार एक्शन करने वाले अक्षय कुमार नहीं बना सकते कभी 6 पैक एब्स, हाथ से निकली थी बड़ी फिल्म

Mon, 16 Aug 2021 12:44 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अक्षय कुमार फैन क्लब - फोटो : instagram
खिलाड़ी अक्षय कुमार बॉलीवुड के उन सितारों में से एक हैं, जो खुद को फिट रखने के लिए अनुशासित लाइफ जीते हैं। जल्दी सोने से लेकर सुबह 4 बजे उठकर एक्सरसाइज करने तक उनका शेड्यूल एकदम पैक रहता है। ऐसा एक भी दिन नहीं जाता जब अक्षय फिटनेस पर ध्यान न दें, वह मार्शल आर्ट्स,  नैचुरल थेरेपी, एडवेंचर स्पोर्ट्स,और अनुशासित जीवन के जरिए अपने शरीर को फिट और टोन्ड बनाए रखते हैं।

नहीं बना सकते कभी सिक्स पैक एब्स

लेकिन क्या कभी आपने सोचा है, जहां पूरा बॉलीबुड सिक्स पैक एब्स को लेकर दीवाना हुआ पड़ा है, वही बॉलीवुड के सबसे फिट एक्टर अक्षय ने कभी अपने एब्स नहीं बनाए। ऐसा नहीं है कि वह एब्स बनाना नहीं चाहते। दरअसल उनके साथ एक ऐसा हादसा हो चुका है कि वो कभी एब्स बनाने की सोच भी नहीं सकते। चलिए जानते हैं वो राज कि क्यों अक्षय कुमार कभी सिक्स पैक एब्स वाली बॉडी नहीं बना सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
अक्षय कुमार फैन क्लब - फोटो : instagram
फिल्म के सेट पर हुआ था हादसा

फिल्म‘खिलाड़ियों का खिलाड़ी’अक्षय कुमार की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में अक्षय कुमार की नकली अंडरटेकर से लड़ाई दिखाई गई है। नकली अंडरटेकर का किरदार ब्रायन ने निभाया था। फिल्म में नकली अंडरटेकर से खिलाड़ी कुमार के साथ कई एक्शन सीन हैं। इसमें एक्शन सीन के दौरान अंडरटेकर अक्षय कुमार को कई बार पटक-पटक के मारते हैं, जबकि आखिर में अक्षय भी कई राउंड ब्रायन को उठा उठा के फेंकते हुए नजर आए हैं।
विज्ञापन

3 of 5
अक्षय कुमार फैन क्लब - फोटो : instagram
अक्षय को ले जाना पड़ा था अस्पताल

इन फाइट सीन को शूट करने के दौरान अक्षय को एक बड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ा था। अक्षय ने जैसे ही फाइट सीन को पूरा किया उन्हें स्लिप डिस्क की समस्या हो गई थी। सीन शूट करने के बाद उन्हें रीढ़ की हड्डी में तेज दर्द होने लगा था जिसके बाद उन्हें तुरंत ही अस्पताल के लिए रवाना किया गया।
 

4 of 5
अक्षय कुमार फैन क्लब - फोटो : instagram
डॉक्टर ने बेड रेस्ट की दी थी सलाह

डॉक्टर ने उन्हें कम्प्लीट बेड रेस्ट की सलाह दी थी। इस एक सीन की वजह से आज भी अक्षय वेट उठाने की ट्रेनिंग नहीं कर सकते हैं। इसलिए वह जॉगिंग और तैराकी पर सबसे ज्यादा ध्यान देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अक्षय कुमार फैन क्लब - फोटो : instagram
हाथ से निकली थी बड़ी फिल्म

स्लिप डिस्क की समस्या की वजह से ही अक्षय कुमार के हाथों से ‘भाग मिल्खा भाग’ जैसी  फिल्म निकल गई थी। उन्होंने इस फिल्म को इसलिए भी साइन नहीं किया क्योंकि उन्हें फिल्म के लिए अपनी बॉडी में बहुत बदलाव करने पड़ते। अक्षय अपनी स्लिप डिस्क की समस्या के चलते ऐसा नहीं कर सकते थे और उन्होंने फिल्म में काम करने से मना कर दिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें