देश में सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा ट्रोल होने की गिनती अगर कभी हुई तो बीते साल का रिकॉर्ड निर्माता निर्देशक करण जौहर के नाम हो सकता है। अपने ओटीटी शो को लेकर इन दिनों फिर से उनकी सोशल मीडिया पर खिंचाई चल रही है। वैसे करण ने ‘ओटीटी बिगबॉस’ अपनी इमेज सुधारने के लिए ही शुरू किया था लेकिन इसका फायदा उनको मिलता दिख नहीं रहा। तो, करण की नई कोशिश ऐसे चैनल के लिए साथ है जिसकी इमेज पूरी दुनिया में काफी धीर, गंभीर और जीवन में मूल्यों को जोड़ने वाली रही है। मौका जो तलाशा गया है उस हिसाब से मामला कम से कम दो हफ्ते लेट है। लेकिन, वर्ल्ड फोटोग्राफी डे के दो हफ्ते बाद ‘योर लेंस’ नाम का जो शो नेशनल ज्योग्राफिक बनाने का एलान कर रहा है, उसका चेहरा उसने करण जौहर को बनाया है।