Showtime
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि 'शोटाइम' में सिनेमा की दुनिया के अनदेखे और कैमरे पर बोले जाने वाले झूठ का सच दिखाया गया है। इसमें अरबों की बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक छोटी सी झलक है, जो नेपोटिज्म और इंडस्ट्री में सत्ता संघर्ष की कहानी पर आधारित है। इसमें इमरान हाशमी, मौनी रॉय, नसीरुद्दीन शाह और महिमा मकवाना मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा इस सीरीज में राजीव खंडेलवाल, श्रिया सरन और विजय राज ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। करण जौहर ने इस वेब सीरीज का टीजर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया।