फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kapil Sharma: 'चमकीला' में काम न कर पाने का कपिल शर्मा को मलाल, बोले- मैं बहुत रोया

Wed, 17 Apr 2024 10:17 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
द ग्रेट इंडियन कपिल शो - फोटो : यूट्यूब
द ग्रेट इंडियन कपिल शो इन दिनों नेटफ्लिक्स पर प्रसारित हो रहा है। हालिया एपिसोड में अपनी फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' का प्रचार करने के लिए दिलजीत दोसांझ, परिणीति चोपड़ा और  इम्तियाज अली पहुंचे थे। अब इस एपिसोड का बचा हुआ कंटेंट भी यूट्यूब पर आ गया है। कपिल शर्मा के चैनल पर  इस शो के पर्दे के पीछे का वीडियो साझा किया गया है। 
Dumb Biryani: मलाइका अरोड़ा ने बेटे अरहान के साथ वॉडकास्ट में की ऐसी बात, सोशल मीडिया पर भड़के लोग
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
द ग्रेट इंडियन कपिल शो - फोटो : यूट्यूब
इस वीडियो में कपिल खुलासा किया कि एआर रहमान ने फिल्म चमकीला के लिए उन्हें फोन किया था, लेकिन विदेश में होने की वजह से उनसे बात नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन

3 of 5
द ग्रेट इंडियन कपिल शो - फोटो : इंस्टाग्राम
इस वीडियो क्लिप में  कपिल ने उस घटना को याद करते हुए कहा, “मैं एक दिन रहमान सर से मिला और उन्होंने कहा कि मैंने आपको चमकीला के लिए फोन किया था।" कॉमेडियन ने आगे बताया कि मुझे लगता है कि वह चाहते थे कि मैं कोई गाना या फिल्म के लिए कुछ करूं। मुझे लगा कि वह मेरे साथ सिर्फ मीठी-मीठी बातें कर रहे थे।

4 of 5
द ग्रेट इंडियन कपिल शो - फोटो : यूट्यूब
कपिल ने आगे कहा, ''उन्होंने मुझसे यह बात गंभीर अंदाज में नहीं कही तो मैंने उनसे कहा कि  सर हम विदेश में थे और इसीलिए हम एक-दूसरे से बात नहीं कर सके।" कपिल ने आगे बताया कि यह दुर्भाग्यपूर्ण था। इसके बाद मैं सारी रात रोया।” कपिल की ये बातें सुनकर वहां मौजूद सभी लोगों की हंसी छूट गई। इस बातचीत में इम्तियाज ने आगे बताया कि रहमान सर ने उनसे कहा था कि अगर दिलजीत यह फिल्म नहीं करते, तो हमारे पास केवल एक विकल्प था जो कि आप थे।"
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अमर सिंह चमकीला रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर सिंह चमकीला की बात करें तो फिल्म को हाल ही में सीधा ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया। फिल्म में दिलजीत और परिणीति की अदाकारी की जमकर तारीफ हो रही है। दर्शकों के अलावा समीक्षकों को भी यह फिल्म काफी पसंद आई है।
AR Rahman-Taylor Swift: क्या टेलर स्विफ्ट के साथ काम करने जा रहे हैं एआर रहमान? खुद किया खुलासा!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें