फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dumb Biryani: मलाइका अरोड़ा ने बेटे अरहान के साथ वॉडकास्ट में की ऐसी बात, सोशल मीडिया पर भड़के लोग

Wed, 17 Apr 2024 08:11 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अरहान खान, मलाइका अरोड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम
मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान के बेटे अरहान खान इन दिनों अपने वॉडकास्ट डंब बिरयानी की वजह से लगातार सुर्खियों में हैं। हाल ही में वे अपने शो मे अपने पिता और चाचा सोहेल खान के साथ बातें करते नजर आए थे। अब आगामी एपिसोड में वे अपनी मां के साथ मसालेदार बातचीत करते हुए दिखने वाले हैं। इस एपिसोड में अभिनेत्री सोशल मीडिया और शादी के बारे में अपने बेटे से बात करती दिखेंगी। ताजा एपिसोड की झलक सामने आ चुकी है, जिसको लेकर मां-बेटे चर्चा में आ गए हैं। 
Saira Banu: जीनत-मुमताज की जुबानी जंग पर सायरा बानो की प्रतिक्रिया, लिव-इन विवाद पर दिया इस अभिनेत्री का साथ
विज्ञापन

2 of 5
अरहान खान, मलाइका अरोड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम
वॉडकास्ट के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर पोस्ट किए गए प्रोमो वीडियो में मलाइका ने अरहान से शारीरिक संबंध पर सवाल किया। क्लिप में मलाइका अपने बेटे से पूछती नजर आ रही है कि आपका कौमार्य कब भंग हुआ था?" इस सवाल पर अरहान अवाक रह गए। वहीं, वीडियो में आगे अरहान अपनी मां से सवाल करते दिखते हैं कि वे शादी कब करने वाली हैं? 
विज्ञापन

3 of 5
अरहान खान, मलाइका अरोड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम
सोशल मीडिया पर यह प्रोमो वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस क्लिप के सामने आने के बाद अब लोगों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगी हैं। ज्यादातर लोगों को इस तरह की बातें बिल्कुल भी पसंद नहीं आई हैं। मां-बेटे के बीच हो रही इस तरह की बातचीत को लेकर उन्हें सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोल किया जा रहा है। एक यूजर्स ने लिखा, "देख तेरे संसार की हालत क्या हो गई भगवान, कितना बदल गया इंसान।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "मलाइका अरोड़ा को अनफॉलो करने जा रही हूं।" एक अन्य शख्स ने लिखा, "एक मां अपने बच्चे से ऐसे सवाल कैसे कर सकती है।"

4 of 5
अरबाज खान - फोटो : इंस्टाग्राम
इस शो के पिछले एपिसोड में एक्टर अरबाज और सोहेल खान ने सलमान खान के साथ अपनी बॉन्डिंग के बारे में बात की थी। इस बातचीत में उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़े कई गहरे राज खोले थे। अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा की निजी जिंदगी के बारे में बात करें तो 19 साल की शादी के बाद दोनों साल 2016 में अलग हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अरबाज खान, शूरा खान - फोटो : इंस्टाग्राम
इसके बाद अरबाज ने दिसंबर 2023 में मुंबई में बहन अर्पिता के घर पर मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान से शादी कर ली थी। वहीं दूसरी ओर मलाइका एक्टर अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में हैं। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर एक दूसरे की तस्वीरें साझा करते रहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें