फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: रणवीर को मुंबई पुलिस का नोटिस और पकड़ी गई 'फरमानी' की चोरी, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Fri, 12 Aug 2022 08:42 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सिनेमा की इस चकाचौंध भरी दुनिया में फैंस हमेशा अपने फेवरेट स्टार की जिंदगी के बारे में जानने की कोशिश करते रहते हैं, कि उन्होंने सोशल मीडिया पर क्या पोस्ट किया है और दिनभर में किस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है या और भी तमाम घटनाएं।

विज्ञापन
1 of 11
रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
सिनेमा की इस चकाचौंध भरी दुनिया में फैंस हमेशा अपने फेवरेट स्टार की जिंदगी के बारे में जानने की कोशिश करते रहते हैं, कि उन्होंने सोशल मीडिया पर क्या पोस्ट किया है और दिनभर में किस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है या और भी तमाम घटनाएं। फिल्मों की दुनिया में आज भी बहुत कुछ हुआ है। तो चलिए आपको आज की 10 बड़ी खबरों के माध्यम से बताते हैं कि दिनभर में क्या कुछ हुआ है।
विज्ञापन

2 of 11
रणवीर सिंह - फोटो : insta
अभिनेता रणवीर सिंह अपने बोल्ड फोटोशूट के बाद से ही लगातार मुश्किलों में फंसते जा रहे हैं। एक मैगजीन के लिए कराए गए अपने न्यूड फोटो शूट के बाद उ्हें ना सिर्फ आलोचनाएं झेलनी पड़ी, बल्कि अभिनेता के खिलाफ एफआईआर तक दर्ज हो चुकी है। वहीं, अब इस मामले पर एक नई अपडेट सामने आई है।

Ranveer Singh: बोल्ड फोटोशूट मामले में रणवीर सिंह को नोटिस, 22 अगस्त को दर्ज कराना होगा बयान

 
विज्ञापन

3 of 11
दिशा वकानी (दयाबेन) - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' सालों से दर्शकों के दिलों पर राज कर रहा है लेकिन इस सीरियल में 'दयाबेन' की कमी हर किसी को खल रही है, जिसके रूप में दिशा वकानी नजर आती थीं। लेकिन दिशा वकानी को शो छोड़े हुए भी लंबा समय हो गया है और अब तक मेकर्स इस सीरियल के लिए एक परफेक्ट अभिनेत्री की तलाश में जुटे हुए हैं, जो दयाबेन बन फैंस का दिल जीत लें। वहीं, अब लग रहा है कि मेकर्स की तलाश के साथ फैंस का इंतजार भी खत्म हो गया है। 

TMKOC: ‘तारक मेहता...’ को मिलीं नई 'दयाबेन', इस अभिनेत्री की हो रही है शो में एंट्री! कब से शुरू होगी शूटिंग?

4 of 11
अंजलि अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
कच्चा बादाम गर्ल अंजलि अरोड़ा बीते कुछ दिनों से अपने एमएमएस वीडियो को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। दावा किया जा रहा था कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में अंजलि अरोड़ा ही हैं। वहीं, अंजलि ने इस वीडियो के गलत बताया था। इसी सबके बीच अंजलि अरोड़ा का नया गाना 'सैयां दिल में आना रे' भी लॉन्च हुआ, जिसे दर्शकों का बढ़िया रिस्पांस मिल रहा है और गाना यूट्यूब पर ट्रेंड कर है। अब गाने को मिल रहे प्यार को लेकर अंजलि ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है।

Anjali Arora: MMS की खबरों के बीच अंजलि के गाने ने मचाई धूम, ‘सैयां दिल में आना रे’ को मिले इतने व्यूज
विज्ञापन

5 of 11
अभिषेक बच्चन-वाणी कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न के 13वें वर्ष की शुरुआत शुक्रवार को आधिकारिक तौर पर भारतीय सिनेमा के सितारों द्वारा कर दी गई। दो साल तक ऑनलाइन समारोह होने के बाद अब इसे आज से भौतिक रूप से दोबारा शुरू किया जा रहा है। यह फेस्टिवल 20 अगस्त तक चलेगा जिसमें कई फिल्मों की स्क्रीनिंग की जाएगी।


IFFM 2022: मेलबर्न में आज से IFFM का आगाज, अभिषेक बच्चन से लेकर वाणी कपूर तक इन बॉलीवुड कलाकारों ने की शिरकत
विज्ञापन

6 of 11
विजय देवरकोंडा, अनन्या पांडे - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
पुरी जगन्नाथ के निर्देशन में बन रही फिल्म 'लाइगर' इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई है। साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे की अदाकारी के सजी यह फिल्म पिछले दिनों रिलीज हुई बाकी साउथ फिल्मों की तरह ही पैन इंडिया लेवल पर एक साथ रिलीज करने की तैयारी की जा रही है। 'लाइगर' को रिलीज होने में अब दो हफ्ते से भी कम का समय रह गया है, जिसकी वजह से फिल्म की पूरी टीम इसका जोरों शोरों से प्रमोशन करने में लगी हुई है। पूरे भारत में 'लाइगर' का प्रचार करने की अपनी यात्रा को आगे बढ़ाते हुए और फिल्म का नया गाना 'कोका 2.0' लॉन्च करने विजय और अनन्या चंढीगड़ पहुंचे।  

Liger: खेत-खलिहानों में देसी अंदाज में नजर आए विजय और अनन्या, 'कोका 2.0' गाना लॉन्च करने पहुंचे चंडीगढ़
विज्ञापन

7 of 11
केआरके, ब्रह्मास्त्र, करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म क्रिटिक कमाल आर खान उर्फ केआरके फिल्म निर्माता करण जौहर को घेरने का एक भी मौका नहीं छोड़ते हैं। इन दिनों करण जौहर का सारा ध्यान धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तली बनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' पर है, जिसमें आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के अलावा कई बड़े स्टार्स एक साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म 9 सितंबर को रिलीज होगी। लेकिन अभी से ही केआरके ने इस फिल्म के बहाने करण जौहर को घेरना शुरू कर दिया है। उन्होंने एक ट्वीट कर 'ब्रह्मास्त्र' को फ्लॉप फिल्मों की लिस्ट में रखा है। 

KRK On Brahmastra: क्या 'ब्रह्मास्त्र' भी होगी फ्लॉप? केआरके ने किया करण जौहर की नींद उड़ाने वाला ट्वीट

8 of 11
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी और अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा अक्सर ही अपने रिलेशनशिप की खबरों को लेकर सुर्खियों में छाए रहते हैं। हालांकि दोनों ने कभी भी अपने रिलेशनशिप को लेकर खुलकर बात नहीं की है। वहीं, अब एक बार फिर दोनों सुर्खियों में आ गए हैं और वो भी कियारा के सिद्धार्थ के लिए लिखे गए एक पोस्ट को लेकर। सिद्धार्थ ने भी कियारा को जवाब दिया है और दोनों ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं।

Kiara Advani: ‘तू बातें तो बड़ी-बड़ी करता था...’, जानें क्यों कियारा ने सिद्धार्थ मल्होत्रा के लिए कही ये बात

9 of 11
प्रसिद्ध कन्नड़ गायक शिवमोग्गा सुब्बाना - फोटो : सोशल मीडिया
राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता प्रसिद्ध कन्नड़ गायक शिवमोग्गा सुब्बाना का गुरुवार रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 83 वर्ष के थे। इस बात की जानकारी गायक के परिवार के करीबी सूत्रों ने दी है। सूत्र के अनुसार गायक शिवमोग्गा सुब्बाना शहर के जयदेव अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका निधन हो गया। उनके परिवार में एक बेटा और एक बेटी है।

दुखद: कन्नड़ गायक शिवमोग्गा सुब्बाना का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 83 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

10 of 11
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान इन दिनों खबरों में छाई हुई हैं क्योंकि उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म लाल सिंह चड्ढा ने आखिरकार 11 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। फिल्म में आमिर खान लीड रोल में हैं। वहीं, नागा चैतन्य और मोना सिंह भी फिल्म में अहम किरदार में हैं। आमिर की यह फिल्म साल 1994 की अमेरिकी फिल्म फॉरेस्ट गंप की रीमेक है जो खुद विंस्टन ग्रूम के 1986 के इसी नाम के उपन्यास पर आधारित है। फिल्म का निर्देशन अद्वैत चंदन ने किया है। इस बीच हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान करीना ने फिल्म को ट्रोल किए जाने को लेकर खुलकर बात की है।

Laal Singh Chaddha: फिल्म को ट्रोल किए जाने पर करीना कपूर का बड़ा बयान, बोलीं- ये उन लोगों का वर्ग है जो...
विज्ञापन

11 of 11
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान बीते कई समय से अपनी फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर सुर्खियों में हैं। यह फिल्म रिलीज से पहले ही काफी विरोध झेल रही हैं। ऐसे में अब फिल्म के रिलीज होने के बाद भी इसे लेकर नाराजगी देखने को मिल रही है। इसी बीच अब फिल्म से जुड़ी एक और बड़ी जानकारी सामने आई है। आमिर खान और करीना कपूर स्टारर इस फिल्म के खिलाफ पुलिस में शिकायत सौंपी गई है।

Laal Singh Chaddha: आमिर खान पर शिकायत दर्ज करने की मांग, सेना और धार्मिक भावनाओं के अपमान का लगा आरोप
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें