फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranveer Singh: बोल्ड फोटोशूट मामले में रणवीर सिंह को नोटिस, 22 अगस्त को दर्ज कराना होगा बयान

Fri, 12 Aug 2022 08:21 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेता रणवीर सिंह अपने बोल्ड फोटोशूट के बाद से ही लगातार मुश्किलों में फंसते जा रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 4
रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता रणवीर सिंह अपने बोल्ड फोटोशूट के बाद से ही लगातार मुश्किलों में फंसते जा रहे हैं। एक मैगजीन के लिए कराए गए अपने न्यूड फोटो शूट के बाद उ्हें ना सिर्फ आलोचनाएं झेलनी पड़ी, बल्कि अभिनेता के खिलाफ एफआईआर तक दर्ज हो चुकी है। वहीं, अब इस मामले पर एक नई अपडेट सामने आई है। जानकारी के मुताबिक बोल्ड फोटोशूट मामले में अपना बयान दर्ज करने के लिए अभिनेता रणवीर सिंह के खिलाफ नोटिस जारी किया है।

 

 

विज्ञापन

2 of 4
रणवीर सिंह - फोटो : insta
मामले में सामने आई जानकारी के मुताबिक अभिनेता को मामले में 22 अगस्त को तलब किया गया है। न्यूज एसेंजी के मुताबिक मुंबई पुलिस की एक टीम उनके आवास पर पहुंची थी, लेकिन वह अभिनेता को नोटिस नहीं दे सकी क्योंकि वह अभी मुंबई में मौजूद नहीं हैं।
 
विज्ञापन

3 of 4
रणवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फोटोशूट मामले में चेंबुर पुलिस, रणवीर सिंह के घर उन्हें नोटिस देने के लिए गई थी। अभिनेता को 16 अगस्त तक यह नोटिस सौंपना है, लेकिन एक्टर मुंबई से बाहर गए हुए हैं। ऐसे में घर पर न होने की वजह से पुलिस को खाली हाथ वापस लौटना पड़ा। नोटिस में लिखा है कि रणवीर सिंह को 22 अगस्त को चेंबुर पुलिस में पेशी देनी होगी। बता दें कि रणवीर के खिलाफ IPC की धारा 509, 292, 294, आईटी एक्ट के सेक्शन 67A के तहत केस दर्ज हुआ है।
 
विज्ञापन

4 of 4
रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि एक्टर ने बीते महीने में एक मैगजीन के लिए न्यूड फोटोशूट कराया था। सामने आई इन तस्वीरों में रणवीर फुल कॉन्फिडेंस के साथ अपनी मस्क्यूलर बॉडी को फ्लॉन्ट करते दिख रहे हैं। उनकी इस फोटोज के सामने आने के बाद से वह विवादों में घिर गए थे। वहीं, वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर हाल ही में नेटफ्लिक्स के इंटरेक्टिव स्पेशल रणवीर वर्सेज वाइल्ड में बेयर ग्रिल्स के साथ नजर आए थे। वहीं, अब अभिनेता एक्ट्रेस आलिया भट्ट, धर्मेंद्र, शबाना आजमी और जया बच्चन के साथ फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आएंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें