बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत इन दिनों अपनी फिल्म 'तेजस' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। फिल्म को समीक्षकों की मिलीजुली प्रतिक्रिया मिली। हालांकि, कमाई के मामले में 'तेजस' खास कमाल नहीं दिखा पाई। पहले दिन फिल्म ने 1.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। फिल्म कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष कर रही है। वहीं अब फिल्म की कम कमाई को देखते हुए कंगना रणौत ने दर्शकों से सिनेमाघरों में जाकर 'तेजस' देखने की अपील की है।