फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangana Ranaut: दिल्ली की लव कुश रामलीला में रावण दहन करेंगी कंगना रणौत, दशहरा उत्सव का हिस्सा बनेंगी एक्ट्रेस

Sun, 22 Oct 2023 06:18 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में अपने काम के साथ-साथ अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में बनी रहने वाली कंगना रणौत इन दिनों भी मीडिया की सुर्खियों में छाई हुई हैं। अपने बेबाक अंदाज की वजह से अक्सर विवादों में घिरी रहने वाली अभिनेत्री इन दिनों एक तरफ अपने बुआ बनने के चलते लाइमलाइट में हैं, तो दूसरी ओर वह अपनी आगामी फिल्म 'तेजस' को भी प्रमोट कर रही हैं। दिल्ली में हुई 'तेजस' की खास स्क्रीनिंग के बाद अब अभिनेत्री से जुड़ी एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि कंगना रणौत इस साल दिल्ली की 'लव-कुश रामलीला' में रावण दहन करती नजर आएंगी।
विज्ञापन

2 of 5
कंगना रणौत - फोटो : instagram
इन दिनों अलग-अलग शहरों में जाकर अपनी आगामी एरियल-एक्शन फिल्म 'तेजस' का प्रचार-प्रसार कर रहीं कंगना रणौत को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। कंगना रणौत, दिल्ली के लाल किला मैदान में होने वाली मशहूर लव कुश रामलीला की शोभा बढ़ाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। अभिनेत्री 24 अक्तूबर को राष्ट्रीय राजधानी में 'दशहरा' के उत्सव में शामिल होंगी और रावण दहन में भाग लेंगी। बताया जा रहा है कि इस बार रावण दहन, कंगना रणौत द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन

3 of 5
कंगना रणौत - फोटो : social media
रिपोर्ट के अनुसार, आमतौर पर हर साल देश के प्रधानमंत्री ही रावण दहन करते हैं, लेकिन इस साल पीएम मोदी चुनावों में व्यस्त हैं। ऐसे में लव कुश रामलीला समिति ने सभी वर्गों की महिलाओं को रामलीला के लिए आमंत्रित करने का फैसला किया है। ऐसे में इस लिस्ट में कंगना रणौत का नाम भी शामिल है। इस साल लव कुश रामलीला में कई फिल्म और टेलीविजन सितारों ने शिरकत की है। हाल ही में, 'भाबीजी घर पर हैं' फेम अभिनेता आसिफ शेख और रोहिताश्व गौड़ ने भी चल रहे भव्य समारोह में हिस्सा लिया था। 
Ajith Kumar House Demolished: ध्वस्त की गई सुपरस्टार अजित कुमार के चेन्नई वाले घर की दीवार, जानें वजह

4 of 5
तेजस विशेष स्क्रीनिंग - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में दिल्ली में कंगना रणौत की आगामी फिल्म 'तेजस' की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी, जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और कई भारतीय वायु सेना अधिकारी मौजूद थे। कंगना रणौत ने इस खास स्क्रीनिंग की कई तस्वीरें अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की थीं। तस्वीरों को साझा करते हुए अभिनेत्री ने लिखा था, 'टीम तेजस ने आज शाम भारतीय वायु सेना सभागार में आदरणीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी और भारतीय वायु सेना के कई गणमान्य व्यक्तियों के लिए एक स्पेशल स्क्रीनिंग आयोजित की।'
The Girlfriend First Look: रश्मिका मंदाना की नई फिल्म का हुआ एलान, 'द गर्लफ्रेंड' के फर्स्ट लुक ने मचाया धमाल
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कंगना रणौत - फोटो : instagram
कंगना रणौत के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री को आखिरी बार फिल्म 'चंद्रमुखी 2' में देखा गया था। इस फिल्म के साथ कंगना रणौत ने साउथ सिनेमा में डेब्यू किया था। जल्द ही अभिनेत्री एरियल एक्शन फिल्म 'तेजस' में नजर आएंगी, जिसमें वह तेजस गिल नामक एक भारतीय वायु सेना अधिकारी की भूमिका निभाएंगी। इसके अलावा अभिनेत्री के पास फिल्म 'इमजेंसी' भी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें