बॉलीवुड क्वीन कंगना रणौत हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। फिल्मों से ज्यादा अपनी बयानबाजी को लेकर अभिनेत्री चर्चा में रहती हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री के मुद्दो पर तो वो मुखर हैं ही, दूसरी तरफ देश दुनिया के मामलों में भी अपनी राय देती नजर आती हैं। इसके कारण कंगना को कई बार ट्रोल भी होना पड़ता है। यहां तक कि अपने बयानों को लेकर उन्हें ट्विटर पर हमेशा के लिए सस्पेंड होना पड़ा था।
मनाली में खूब मजे कर रहीं अभिनेत्री
इसके बाद कंगना ने ट्विटर के खिलाफ इंस्टाग्राम पर जमकर भड़ास निकाली थी। तब से लगातार कंगना इंस्टाग्राम के माध्यम से ही अपनी बात रखती नजर आती हैं। बता दें कि मुंबई में कोरोना के कारण लॉकडाउन लगने पर कंगना अपने घर यानी हिमाचल आ गई हैं।
परिवार के क्वालिटी टाइम बिता रहीं कंगना
मुंबई से घर लौटीं कंगना रणौत कोरोना से जंग जीतकर परिवार वालों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। यहां वे परिवार के हर छोटे-बड़े सदस्य की कंपनी खूब एंजॉय कर रही हैं, जिसकी झलकियां वे अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर शेयर करती नजर आ रही हैं। इसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।