कंगना रणौत
- फोटो : Twitter
कंगना रणौत अक्सर हर मुद्दे पर अपनी राय रखती हैं और इस बड़े मुद्दे पर भी अभिनेत्री ने अपनी राय रखी है। लेकिन उनकी ये राय सोशल मीडिया पर कुछ लोगों को पसंद नहीं आ रही है और उन्हें इस पर ट्रोल किया जा रहा है। दरअसल, कंगना रिप्ड जींस पहने हुए अपनी कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 'यदि आप रिप्ड जींस पहनना चाहते हैं तो मौसम के हिसाब से कूलनेस कोशियन्ट को जरूर ध्यान में रखिए जैसा इन तस्वीरों में नजर आ रहा है, ताकि ये आपका स्टाइल लगे ना कि ये आपकी भिखारियों वाली हालत को दर्शाए, जैसे इस महीने घरवालों से पैसे ना मिले हों, इन दिनों ज्यादातर युवा लड़के ऐसा ही करते दिख रहे हैं।'