बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'इमरजेंसी' के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। 'इमरजेंसी' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। अब इस बहुप्रतीक्षित फिल्म की रिलीज की तारीख से पर्दा उठा चुका है। कंगना ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का नया पोस्टर साझा किया। साथ ही आज, 23 जनवरी को फिल्म की नई रिलीज डेट की भी घोषणा की। अब दर्शकों का उत्साह और बढ़ गया है।