फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022: भाजपा के समर्थन में कंगना ने शेयर किया वीडियो, बोलीं- योगी सरकार को वापस लाना है

Fri, 18 Feb 2022 05:20 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
योगी आदित्यनाथ, कंगना रणौत - फोटो : Instagram
उत्तर प्रदेश में हो रहे चुनाव को लेकर नेता-अभिनेता सभी लोगों से वोट डालने की अपील कर रहे हैं। बॉलीवुड की पंगा क्वीन कंगना रणौत ने भी लोगों से वोट देने की अपील की है। कंगना ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है इस वीडियो में वह भाजपा सरकार को वोट देने की अपील कर रही हैं।
 
विज्ञापन

2 of 4
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
अपने इंस्टाग्राम साझा किए वीडियो में कंगना ने कहा नमस्ते दोस्तों, हम सब जानते हैं कि उत्तर प्रदेश में चुनाव चल रहे हैं। इस चुनावी कुरुक्षेत्र में हमारा एकमात्र हथियार है वोट। याद रखें कि हमें अपनी चहेती योगी सरकार को फिर से वापस लाना है, इसलिए भर-भर के वोट दें।
 
विज्ञापन

3 of 4
kangana ranaut supports yogi adityanath - फोटो : Instagram
इससे पहले भी 10 फरवरी को यूपी में पहले चरण की वोटिंग के दिन कंगना ने सोशल मीडिया पर पीएम मोदी के साथ योगी की तस्वीर शेयर की थी। उन्होंने लिखा कि उन्हें पराजित कौन करेगा, जिनके रक्षक राम हैं। अंतिम विजय हमारी ही होगी, ये तय है। कंगना आए दिन भाजपा के सर्मथन में वोट की अपील करती हैं।
विज्ञापन

4 of 4
कंगना का शो लॉक अप - फोटो : insta
बॉलीवुड से लेकर राजनीति तक कंगना खुलकर अपनी बात कहती हैं। इस वजह से बॉलीवुड के साथ राजीतिक गलियारों में भी उनके खूब चर्चे होते हैं। कंगना कई बार भाजपा के समर्थन में भी ट्वीट करती रहती हैं। कंगना जल्द ही एकता कपूर का शो लॉकअप होस्ट करती दिखाई देंगी। इस शो को आप ऑल्ट बालाजी और एमएक्स प्लेयर पर फ्री में देख सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें