फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kacha Badam Song: 'कच्चा बादाम' गाकर रातों-रात स्टार बनने वाले भुबन बादायकर के बदले दिन, म्यूजिक कंपनी ने दिए इतने लाख रुपये

Fri, 18 Feb 2022 05:09 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कच्चा बादाम गाने के सिंगर भुबन बादायकर को म्यूजिक कंपनी ने दिया चेक - फोटो : youtube
इंटरनेट की दुनिया में कब क्या वायरल हो जाए कुछ नहीं कहा जा सकता है। कई ऐसे लोग हैं जो सोशल मीडिया के जरिए रातों-रात स्टार बन गए हैं। इनमें रानू मंडल से लेकर डब्बू अंकल और 'बचपन का प्यार' से फेमस हुए छोटे बच्चे सहदेव का नाम भी शामिल है। अब इस लिस्ट में एक और नाम जुड़ गया है भुबन बादायकर का, जिन्होंने 'कच्चा बादाम' गाना गाया है। इन दिनों 'कच्चा बादाम' गाना सोशल मीडिया पर टॉप ट्रेंडिंग में से एक बना हुआ है। इस गाने पर आमजन से लेकर बड़े-बड़े सेलिब्रिटी तक वीडियो बना रहे हैं। इतना ही नहीं ये गाना देश के साथ विदेशों तक में फेमस हो गया है। अब इस गाने के ओरिजिनल सिंगर मूंगफली विक्रेता भुबन बादायकर इंटरनेट सेंसेशन बन चुके हैं।
विज्ञापन

2 of 5
भुबन बादायकर - फोटो : सोशल मीडिया
म्यूजिक कंपनी के साथ रिकॉर्ड किया था गाना-
कच्चा बादाम के सोशल मीडिया पर फेमस होने के बाद भुबन बादायकर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने एक म्यूजिक कंपनी के साथ कच्चा बादाम गाना रिकॉर्ड किया था। इस गाने को ऑडियो और वीडियो दोनों में रिकॉर्ड करवाया गया था, लेकिन उन्हें इस गाने के लिए उन्हें उनके पैसे नहीं दिए गए। इसके अलावा लोग आते हैं और उनके साथ वीडियो बनाकर चले जाते हैं, लेकिन उन्हें उनका हक नहीं मिलता है। जिसके बाद लोग मांग करने लगे कि भुबन को उनका हक दिया जाए।


Viral: सोशल मीडिया पर वायरल हुए इन लोगों को खूब मिली दौलत-शोहरत और फिर लोगों ने भुला दिया 
विज्ञापन

3 of 5
भुबन बादायकर - फोटो : सोशल मीडिया
भुबन बादायकर को म्यूजिक कंपनी ने दिया इतने लाख का चेक
बांग्ला भाषा में कच्चा बादाम गाने के ओरिजिनल सिंगर भुबन बादायकर एक मूंगफली विक्रेता हैं और वह इस गाने को गाकर अपनी मूंगफली बेचते हैं, ताकि ग्राहक आकर्षित हो सकें, बहरहाल इस गाने की वजह से अब भुबन बादायकर के भी दिन बदल गए हैं। दरअसल जिस म्यूजिक कंपनी ने भुबन से ये गाना रिकॉर्ड करवाया था, उस म्यूजिक कंपनी ने उन्हें तीन लाख का चेक दिया है और साथ ही उनके साथ एक नया कॉन्ट्रैक्ट भी साइन किया है। कंपनी ने ये भी कहा है कि इसके लिए वह भुबन को डेढ़ लाख रुपये भी दे चुकी है।

4 of 5
भुबन बादायकर - फोटो : सोशल मीडिया
पश्चिम बंगाल की पुलिस ने भी किया था सम्मानित-
'कच्चा बादाम' गाना हिट होने के बाद भुबन बादायकर एक सेलिब्रिटी बन चुके हैं और लोग उनके साथ वीडियो बनाने के साथ तस्वीरें ले रहे हैं, इतना ही नहीं बंगाल पुलिस की तरफ से भी उन्हें सम्मानित किया गया है। भुबन बादायकर को बंगाल पुलिस के महानिदेशक मनोज मालवीय सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने आमंत्रित किया। उनसे 'कच्चा बादाम' सुना और इसके बाद शॉल और फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कच्चा बादाम गाने के सिंगर भुबन बादायकर - फोटो : social media
म्यूजिक कंपनी की तरफ से पैसे मिलने की बात से भुबन बादायकर बेहद खुश हैं। हालांकि यूजर्स को ये बात पसंद नहीं आई है। लोगों के कहना है कि ये भुबन के साथ नाइंसाफी है, उन्हें बेवकूफ बनाया जा रहा है और बहुत कम पैसे दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें