बॉलीवुड में हीरोइनों की दोस्ती के किस्से भी काफी मशहूर हैं। कई अभिनेत्रियां बी टाउन गर्ल्स संग काफी अच्छे संबंध रखती हैं और अक्सर रेस्टोरेंट में लंच या डिनर करते और फंक्शन या पार्टियों में साथ नजर आ जाती हैं। हालांकि कुछ हीरोइनें ऐसी भी हैं जिन्होंने साथ काम नहीं किया लेकिन फिर भी एक दूसरे की शक्ल तक देखना पसंद नहीं करती हैं। कभी कॉमन सितारे को लेकर तो कभी बात को ल लेकर ये हीरोइनें एक दूसरे के प्रति नाराजगी जाहिर कर चुकी हैं।
एक दूसरे को पसंद नहीं करती हैं ये अभिनेत्रियां
सिर्फ इतना ही नहीं कई मौकों पर ये एक दूसरे के लिए काफी बातें भी बोल चुकी हैं। वहीं कुछ हीरोइनों के बीच कोल्ड वॉर बिना कुछ कहे ही दिख जाती है। तो चलिए आपको बताते हैं कुछ ऐसी हीरोइनों के बारे में जिन्होंने कभी साथ काम नहीं किया फिर भी एक दूसरे को देखना पसंद नहीं करती हैं।