फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया: अनुपम खेर की मां ने पूछा 'मेरी किरण कैसी है?' देखिए वीडियो

Thu, 30 Sep 2021 12:51 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अनुपम खेर, किरण खेर - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर इंस्टाग्राम पर काफी सक्रिय रहते हैं। उनके करोड़ों चाहने वाले हैं। वो अक्सर इंस्टाग्राम पर अपने फैंस को संबोधित करते हैं और तस्वीरें और वीडियो अपलोड करते रहते हैं। अब उन्होंने एक नया वीडियो अपनी मां दुलारी का शेयर किया है। जिसमें अनुपम खेर अपनी मां से बात करते हुए दिख रहे हैं। अनुपम खेर की मां उनके प्रशंसकों से पूछती हैं, आप सब ठीक हैं। मेरी किरण ठीक है। दरअसल, अनुपम खैर अपनी मां के लिए बैग खरीद लाये थे। अनुपम, मां से कहते हैं कि उनके दुनियाभर में प्रशंसक हैं, जो आपके बारे में पूछते रहते हैं।  

इस वीडियो में अनुपम खेर अपनी मां से कहते हैं कि मेरे पास ज्यादा कैश नहीं है, बस 1000 रुपये हैं। इस पर उनकी मां कहती है कि हजार रुपये ही बैग में डाल दो। इस तरह अनुपम अपनी मां को हजार रुपये देते हैं। अनुपम मां दुलारी से कहते हैं कि वो नये बैग के साथ चल कर दिखाएं। इसके बाद उनकी मां बैग को कंधे पर टांगकर रूम के भीतर चलती हैं और अपने एवं अनुपम के प्रशंसकों से पूछती हैं, 'कैसे हो आप सब। ठीक हो। मेरी किरण ठीक है।'

 
विज्ञापन

2 of 5
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया
इस पर अनुपम खेर अपनी मां से कहते हैं कि आप तो एक्टिंग कर रही हैं। अमेरिका में इतने लोग आपके बारे में पूछ रहे थे। मैं शो करने के लिए गया था। दुलारी के नाम पर तालियां बज रही थी। अनुपम अपनी मां को प्यार से बताता हैं कि जब वो अमेरिका में शो कर रहे थे तो कैसे अमेरिकियों और यूरोपीय लोगों ने उनसे मां दुलारी के बारे में पूछा। अनुपम और उनकी मां दुलारी के इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और जमकर प्यार बरसा रहे हैं।

 
विज्ञापन

3 of 5
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया
अनुपम ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि उनकी मां बैग के साथ एक मॉडल की तरह चलीं। उन्होंने आगे लिखा, दुलारी को वह नया बैग पसंद आया, जो मैंने यूएस से मंगवाया था। उन्होंने लिखा कि मां उसमें सिर्फ 500 रुपये रखने से खुश नहीं थी। 

4 of 5
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया
मैंने जब उनसे मॉडल की तरह बैग लेकर चलने को कहा, तो वो खुशी-खुशी चली और उन्होंने अभिनय भी किया। अनुपम लिखते हैं कि मां कहती हैं कि लोग उन्हें मास्क लगाकर पहचानते हैं। यह जीवन का सबसे मासूम हिस्सा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनुपम खेर - फोटो : अमर उजाला मुंबई
अनुपम और उनकी मां दुलारी के इस वीडियो को 3 लाख 43 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। इस पर हजारों की संख्या में उनके प्रशंसकों ने टिप्पणियां की हैं। एक यूजर्स ने लिखा, मां तो मां होती है। वहीं, कई यूजर्स ने दिल वाली इमोजी बनाई। एक यूजर ने लिखा, मां का प्यार हमेशा रहता है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें