फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से पहले ही पिता बन गए थे कमल हासन, 22 साल छोटी एक्ट्रेस से रहा अफेयर

Wed, 08 Nov 2017 07:56 AM IST
amarujala.com- Written by :भावना शर्मा
विज्ञापन
1 of 9
कमल हासन
अपनी फिल्मों के अलावा राजनैतिक बयानों की वजह से चर्चा में रहने वाले एक्टर कमल हासन का आज 64वां जन्मदिन है। 'सदमा' से लेकर 'चाची 420' तक सुपरहिट फिल्म देने वाले कमल हासन अपनी राजनैतिक पारी शुरू करने के बारे में प्लान बना रहे हैं। इसी के चलते वो कुछ वक्त से राजनैतिक बयान देकर सुर्खियां बटोर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 9
कमल हासन
एक्‍शन फिल्मों से अलग कमल हासन ने रोमांटिक फिल्मों का दौर शुरू किया और चॉकलेटी हीरो बनकर उभरे। हासन सिर्फ एक बेहतरनी एक्टर ही नहीं मोस्ट पॉपुलर डायरेक्टर, स्क्रीन राइटर, प्लेबैक सिंगर और भरतनाट्यम के ट्रेंड डांसर भी हैं। कमल हासन ने चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था।

पढ़ें- सनी लियोनी से कम नहीं हैं उनकी बहन दीपा, विदेश में यूं जीती हैं रॉयल लाइफ
विज्ञापन

3 of 9
कमल हासन
उनकी पहली फिल्म 'कलाथुर कन्नमा' थी। इस फिल्म के लिए उन्हें रष्ट्रपति पुरस्कार भी दिया गया था। कमल हासन को स्टार बनाने में मशहूर डायरेक्टर बालचंद्र का बड़ा योगदान था। कहा जाता है कि साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत को हीरो बनाने वाले कमल हासन ही थे।

पढ़ें- शिल्पा शिंदे के लिए बिग बॉस ने रचा सबसे बड़ा 'प्लान', जानकर उड़ जाएंगे होश

4 of 9
कमल हासन
जब रजनीकांत फिल्म इंडस्ट्री में स्ट्रगल कर रहे थे तो उन्हें कमल हासन के अपोजिट सेकंड लीड का रोल मिला। फिल्म हिट हुई तो कई फिल्मों में रजनीकांत को सेकंड लीड का रोल मिलने लगा। लेकिन रजनीकांत मेन लीड करना चाहते थे। इसलिए कमल हासन ने उनके साथ काम करना बंद कर दिया। ताकि रजनीकांत को मेन लीड मिल सके।

पढ़ें- बुरे दौर से गुजर रहीं मशहूर फिल्ममेकर कल्पना लाजमी, आमिर खान ने चुकाया हॉस्पिटल का बिल
विज्ञापन

5 of 9
कमल हासन
कमल हासन के निजी संबंध हमेशा विवादों में रहे। 1970 में अपने करियर के शुरुआती दिनों में कमल हासन को पॉपुलर एक्ट्रेस श्री‌विद्या से प्यार हो गया। कुछ समय ये रिलेशन चला और फिर दोनों अलग हो गए। जब साल 2006 में श्रीविद्या ने आखिरी सांस ली तो कमल हासन उनसे मिलने पहुंचे थे। इसके बाद 1978 में 24 साल के कमल हासन को अपने से बड़ी डांसर वाणी गणपति से प्‍यार हुआ।
विज्ञापन

6 of 9
कमल हासन
दोनों ने शादी भी कर ली। वाणी फिल्मों के लिए कमल हासन की कॉस्ट्यूम डिजाइन किया करती थीं। दोनों का रिलेशन 10 साल तक अच्छा चला। इसके बाद कमल हासन की जिंदगी में सारिका आईं। सा‌रिका उनकी कोस्टार थीं। कमल को सारिका से प्यार हो गया। जब ये बात वाणी को पता चली तो उन्होंने कमल हासन को तलाक दे दिया।
विज्ञापन

7 of 9
कमल हासन
इसके बाद कमल हासन सारिका के साथ रहने लगे। मीडिया में दोनों के लिव इन रिलेशनशिप की खूब खबरें आईं। कमल हासन ने 1988 में सारिका से तब शादी की थी जब वो बेटी श्रुति की मां बन गई थीं। शादी के बाद सारिका ने एक्टिंग छोड़ दी। इसके बाद सारिका ने 1991 में एक और बेटी अक्षरा हासन को जन्म दिया। लेकिन साल 2002 में सारिका और कमल हासन का भी तलाक हो गया।

8 of 9
कमल हासन
इसके बाद कमल हासन अपने से 22 साल छोटी एक्ट्रेस सिमरन बग्गा को डेट करने लगे। लेकिन बग्गा ने अपने बचपन के दोस्त से शादी कर ये रिश्ता खत्म कर दिया। इसके बाद कमल हासन की जिंदगी में आईं गौतमी तड़ीमल्ला। साल 2005 से 2016 तक कमल गौतमी के साथ लिव इन में रहे। इसके बाद दोनों आपसी सहमति से अलग हो गए।
विज्ञापन

9 of 9
कमल हासन
इसकी जानकारी खुद गौतमी ने दी थी। अक्षरा, श्रुति और गौतमी की बेटी शुभलक्ष्‍मी इन दोनों के साथ रहती थीं। श्रुति और अक्षरा बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ ट्रेंड सिंगर भी हैं। वहीं कमल हासन अब चुनींदा फिल्मों में ही नजर आते हैं। कमल हासन की अपकमिंग फिल्म 'विश्वरूपम' है। जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें