फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kamal Haasan: जब हसीनाओं के कातिल बनकर कमल ने मचाया कोहराम, हिंदी में बनी रीमेक में दिखे राजेश खन्ना

Tue, 07 Nov 2023 02:09 PM IST
साक्षी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
कमल हासन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता कमल हासन ने अपने करियर की शुरुआत बाल कलाकार के तौर पर की। वह सहायक कोरियोग्राफर और कोरियोग्राफर के तौर पर भी कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। बताया जाता है कि करियर के शुरुआत में उन्होंने कुछ एडल्ट फिल्मों में भी काम किया है और स्टार बनने के बाद उन्होंने उन फिल्मों के निगेटिव खरीदकर जला दिए थे। लेकिन साउथ सिनेमा के दिग्गज निर्देशक भारती राजा की तमिल फिल्म 'सिगप्पू रोजक्कल' अब भी उपलब्ध है, जिसमें कमल हासन ने एक कातिल की भूमिका निभाई थी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सिगप्पू रोजक्कल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

भारती राजा के निर्देशन में बनी तमिल फिल्म 'सिगप्पू रोजक्कल' 28 अक्टूबर 1978 को रिलीज हुई थी। यह फिल्म बोल्ड सब्जेक्ट पर आधरित थी जिसमें कमल हासन और श्रीदेवी ने काम किया था। इस फिल्म में कमल हासन ने एक उद्योगपति दिलीप की भूमिका निभाई थी जो शादीशुदा लड़कियों का शिकार करता है और उनके साथ यौन संबंध बनाने के बाद उन्हें मार डालता है। भारती राजा ने इस फिल्म का हिंदी रीमेक 'रेड रोज' के नाम से बनाया था, जिसमें राजेश खन्ना और पूनम ढिल्लो की मुख्य भूमिकाएं थी। 
Zeenat Aman: जीनत अमान ने कराई आंखो की सर्जरी, पोस्ट साझा कर फैंस को दी स्वास्थ की जानकारी

विज्ञापन

3 of 5
रेड रोज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मुंबई में फिल्म 'रेड रोज' के मुहूर्त पर कमल हासन भी आए थे और उन्होंने इस बात का खुलासा किया था कि उन्हें ऐसी फिल्में करने में कोई परेशानी नहीं है। उन दिनों साउथ में इस तरह की ज्यादातर बोल्ड विषय पर फिल्में बनती थी जिसे ए सेंसर सर्टिफिकेट मिलता था और सिनेमाघरों में खूब चलती थी। तमिल फिल्म 'सिगप्पू रोजक्कल' तमिलनाडु के तमाम सिनेमाघरों में 175 दिन चली। लेकिन हिंदी में बनी इसकी रीमेक फिल्म ''रेड रोज' उतनी सफल नहीं रही। यह फिल्म 6 जून 1980 को रिलीज हुई थी।  
Usha Jadhav: नेशनल अवॉर्ड विनर उषा जाधव का इंटरनेशनल धमाका, बतौर निर्माता इस प्रोजेक्ट में मिला बड़ा मौका

4 of 5
कमल हासन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनेता कमल हासन की फिल्म  'एक दूजे के लिए' जब 5 जून 1981 को रिलीज हुई तो यह फिल्म जबरदस्त हिट हुई।  इस फिल्म की सफलता के बाद के बाद के बाद कमल हासन हिंदी पट्टी के दर्शकों के बीच भी स्टार बन गए। के बालचंदर के निर्देशन में बनी यह तमिल  फिल्म 'मारो चरित्र' की हिंदी रीमेक थी जो साल 1978 को रिलीज हुई थी।

Sara Ali Khan: डिजाइनर कपड़ों का शौक नहीं रखतीं सारा, बोलीं- कलाकार का मतलब ये नहीं कि नॉर्मल होना छोड़ दे

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कमल हासन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
 इस फिल्म में कमल हासन, सरिता और माधवी की मुख्य भूमिका थी। 'एक दूजे के लिए' में कमल हासन के साथ रति अग्निहोत्री लीड भूमिका में थी, तो वहीं माधवी ने मूल फिल्म का किरदार इस फिल्म में दोहराया था।     
Defense Forces Movies: अमिताभ के नाती समेत ये सारे हीरो बने फौजी, तेजी से बन रही हैं ये सैन्य फिल्में
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें