फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aryan Khan Drugs Case: केआरके का दावा- अनन्या पांडे को गिरफ्तार कर सकती है एनसीबी, आर्यन को लेकर कही ये बात

Wed, 27 Oct 2021 08:58 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अनन्या पांडे, आर्यन खान, कमाल आर खान - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान का बेटा आर्यन खान बेसब्री से जमानत मिलने और घर जाने की राह देख रहा है। मुंबई क्रूज ड्रग्स मामले में आर्यन खान को एनसीबी ने 2 अक्तूबर को हिरासत में लिया था और अब वो ऑर्थर रोड जेल में बंद है। सेशन कोर्ट में चार बार आर्यन की जमानत याचिका खारिज की गई जिसके बाद कल मंगलवार को बॉम्बे हॉईकोर्ट में आर्यन को जमानत नहीं मिल पाई। आज बुधवार को दोपहर 3 बजे से एक बार फिर कोर्ट में जमानत याचिका पर सुनवाई होगी।

अनन्या और आर्यन को लेकर केआरके ने कही ये बात

हालांकि बहुत से लोगों का मानना है कि आज भी आर्यन खान को जमानत नहीं मिलने वाली है और उसका लंबा समय जेल में कटने वाला है। इसी बीच खुद को फिल्म समीक्षक बताने वाले कमाल आर खान उर्फ केआरके ने दावा किया है कि एनसीबी बहुत जल्द अनन्या पांडे को ड्रग्स मामले में गिरफ्तार कर सकती है। 
विज्ञापन

2 of 5
कमाल आर खान - फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि इस पूरे मामले में कमाल आर खान आर्यन खान को सपोर्ट करते नजर आ रहे हैं। एक ट्वीट में उन्होंन लिखा, टआर्यन खान की जमानत याचिका पर सुनवाई टाल दी गई। आर्यन 23 दिन से जेल में बंद है जबकि उसके पास से कोई ड्रग्स बरामद नहीं हुई। जरा सोचिए कि अगर कुछ भ्रष्ट लोग आर्यन खान की जिंदगी नरक बना सकते हैं तो आम इंसान के साथ क्या ही करते होंगे'। 


विज्ञापन

3 of 5
अनन्या पांडे, कमाल आर खान - फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले केआरके ने आर्यन खान के एनसीबी द्वारा पूछताछ पर भी प्रतिक्रिया दी थी। केआरके ने कहा का 'अनन्या पांडे इस दुनिया की सबसे बड़ी बेवकूफ होगी अगर 20 दिन में उसने सारे सबूत मिटा ना दिए हो तो'। कमाल आर खान उर्फ केआरके का कहना है कि, 'ये सारी जांच सिर्फ शाहरुख खान को परेशान करने के लिए की जा रही है क्योंकि वो सरकार की बात नहीं मानते हैं। जैसा कि हम सब जानते हैं कि केंद्रीय एजेंसिया जैसे एनसीबी भारत सरकार के तहत आती हैं। अरबाज भी अनन्या और अलाया एफ का दोस्त है'।

4 of 5
केआरके
केआरके ने ये भी कहा था कि, 'ऐसा लग रहा है कि एनसीबी बहुत जल्द शनाया कपूर को भी बुलाएगी'। उन्होंने आगे ट्वीट में लिखा, 'अगर ये सच है कि आर्यन और अनन्या व्हाट्सएप चैट में ड्रग्स के बारे में बात कर रहे थे और ऐसा करना अगर गुनाह है तो फिर शनाया कपूर को भी एनसीबी जल्दी पूछताछ के लिए बुला सकती है'।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया
अब आज बुधवार को होने वाली सुनवाई में फैसले आने की उम्मीद है। अगर शुक्रवार तक इस केस में कोई फैसला नहीं आया तो आर्यन को यह दीवाली जेल में मनानी होगी। दरअसल शनिवार और रविवार की छुट्टी के बाद कोर्ट में दीवाली को लेकर छुट्टी हो जाएगी ऐसे में अगर आर्यन खान की जमानत पर फैसला नहीं आया तो उसे लंबे समय तक जेल में रहना होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें