शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को मुंबई क्रूज ड्रग्स मामले में न्यायिक हिरासत में रखा गया है और हर दिन उससे जुड़ी छोटी बड़ी खबरें सामने आ रही हैं। सेशन कोर्ट में जमानत याचिका खारिज होने के बाद आर्यन खान ने बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था और 26 अक्तूबर को इस मामले पर सुनवाई हुई। हालांकि कल भी आर्यन को जमानत नहीं मिल पाई। उसकी जमानत अर्जी पर आज सुनवाई होगी। इन दिनों हर तरफ सिर्फ शाहरुख के बेटे की ही चर्चा है।
भीड़ से टूटा कोर्टरूम का दरवाजा
इसी बीच कोर्ट से एक ऐसी तस्वीर सामने आई जिसने सबके होश उड़ा दिए हैं। दरअसल एक तस्वीर में कोर्टरूम का दरवाजा टूटा दिख रहा है। बताया जा रहा है कि आर्यन खान की जमानत याचिका की सुनवाई के दौरान अंदर बाहर इतनी भंयकर भीड़ इकट्ठा हो गई थी कि कोर्टरूम लोगों से भर गया था। इसके कारण कोर्ट का दरवाजा ही टूट गया। इस केस की सुनवाई एनड्बल्यू साम्ब्रे कर रहे थे और उन्होंने पुलिस द्वारा लोगों को रूम से हटवाने के लिए कुछ देर के लिए जगह भी छोड़ दी थी।