साउथ सुपरस्टार प्रभास इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म से जुड़ी छोटी से छोटी अपडेट का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। फिल्म की रिलीज को लेकर कई तरह की चर्चाएं सोशल मीडिया पर चल रही है। यह फिल्म इस साल नौ मई में रिलीज होने के लिए तैयार है, लेकिन चर्चा है कि 13 मई को आंध्र प्रदेश में चुनाव हो रहे हैं, इसलिए चर्चा के अनुसार फिल्म को बाद की तारीख के लिए स्थगित किया जा सकता है। वहीं अब फिल्म से जुड़ी नई जानकारी सामने आई है।