फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कितने अमीर हैं काजल अग्रवाल के पति गौतम किचलू? एक्ट्रेस की बहन निशा ने फैन को दिया ये मजेदार जवाब

Sat, 30 Jan 2021 09:33 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
काजल अग्रवाल, गौतम किचलू - फोटो : Instagram: @kajalaggarwal
बॉलीवुड एक्ट्रेस काजल अग्रवाल बिजनेसमैन गौतम किचलू से शादी के बाद लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। काजल ने अपनी शादी की अचानक घोषणा कर फैंस को हैरान कर दिया था। उनके पति गौतम के बारे फैंस को कम जानकारी है ऐसे में फैंस उनके बारे में बहुत कुछ जानना चाहते है। हाल ही में काजल अग्रवाल की बहन निशा अग्रवाल ने इंस्टाग्राम पर फैंस से बातचीत की। इसमें सवाल जवाब के दौरान एक फैन ने निशा से पूछ लिया कि, 'क्या उनकी बहन काजल अग्रवाल के पति एक रईस आदमी है? इस पर निशा ने बहुत ही मजेदार जवाब दिया है।
विज्ञापन

2 of 5
काजल अग्रवाल और गौतम किचलू - फोटो : Instagram
निशा ने फैन के सवाल का जवाब देते हुए लिखा, 'वो हर तरह से रईस हैं। सबसे बड़ी बात ये है कि वो दिमाग से बहुत तेज हैं और खूबसूरत दिल के मालिक हैं। फैंस को निशा का अपने जीजा के बारे में ये सारी बातें कहने का अंदाज काफी पसंद आया है। बता दें कि काजल अग्रवाल ने पिछले साल गौतम से शादी की थी और उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं।


 
विज्ञापन

3 of 5
काजल अग्रवाल, गौतम किचलू - फोटो : instagram/kajalaggarwalofficial
काजल अग्रवाल एक बड़ी एक्ट्रेस हैं जिनके बारे में लोग बहुत सी बातें जानते हैं, लेकिन गौतम से जुड़ी बहुत सी बातें सार्वजनिक नहीं की गई थी। खबरों की मानें तो गौतम एक इंटीरियर डिजाइन कंपनी चलाते हैं। उनके इंस्टाग्राम बायो को देखे तो वो डिजर्न लिविंग के फाउंडर हैं। इसके अलावा वो एक इंटरनेट आंत्रप्रन्योर और इंटीरियर, टेक और डिजाइन एंथूजियास्ट हैं।

 

4 of 5
काजल अग्रवाल, गौतम किचलू - फोटो : Instagram: @kajalaggarwalofficial
गौतम से शादी के बाद काजल अग्रवाल अपनी शादीशुदा जिंदगी को काफी इंजॉय कर रही हैं। उन्होंने शादी के फैसले के बारे में बात करते हुए कहा कि, 'गौतम और मैं एक दूसरे को तीन साल से डेट करते रहे और उससे भी 7 साल पहले से हम दोस्त थे। हम एक दूसरे की जिंदगी में बहुत अहमियत रखते हैं। हम हमेशा एक दूसरे से मिलते रहते थे'।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
काजल अग्रवाल और गौतम किचलू - फोटो : Instagram
आगे काजल ने कहा कि, 'चाहे कोई सोशल पार्टी हो या फिर प्रोफेशनल मीटिंग हम हमेशा एक दूसरे के लिए मौजूद रहे। ऐसे में लॉकडाउन के दौरान जब हम कुछ हफ्तों तक एक दूसरे को नहीं देख पाए तो हमें एहसास हुआ कि हमें एक दूसरे के साथ ही रहना चाहिए'। काजल और गौतम ने 30 अक्टूबर को शादी की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें