जाने माने फिल्मकार के एस सेतुमाधवन का चेन्नई में निधन हो गया है। वह 90 साल के थे। वे लंबे समय से उम्र संबंधी बीमारियों से पीड़ित थे। उनके निधन पर दक्षिण भारतीय कलाकारों ने शोक व्यक्त किया है। साउथ सुपरस्टार कमल हासन ने निर्देशक केएस सेतुमाधवन के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- केएस सेतुमाधवन मलयालम सिनेमा की गुणवत्ता निर्धारित करने वाली मूलभूत कुंजी में से एक थे। उन्हें उनकी कलात्मक उपलब्धियों के लिए हमेशा याद किया जाएगा। नमन। मलयालम के अलावा, उन्होंने तमिल, तेलुगु और हिंदी फिल्मों का निर्देशन भी किया था। सिनेमा में योगदान के लिए केरल सरकार ने 2010 में उन्हें केरल फिल्म जगत के सर्वोच्च सम्मान ‘जेसी डैनियल पुरस्कार’ से नवाजा था। के एस सेतुमाधवन का जन्म 1931 में केरल के उत्तरी पालक्कड जिले में हुआ था। उनके परिवार में उनकी पत्नी वलसला और तीन बच्चे हैं।
हाल ही में करीना अमृता अरोड़ा और कपूर खान कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। जिसके बाद उन्हें घर में ही क्वारंटाइन किया गया था। जिसके बाद एहतियात के तौर पर करीना कपूर का ओमीक्रॉन जीनोम सीक्वेंस टेस्ट करवाया गया था। इस टेस्ट की रिपोर्ट सामने आ चुकी है और करीना के फैंस के लिए राहत भरी खबर है। बीएमसी (बृहन्मुंबई नगर निगम) के मुताबिक, करीना कपूर की ओमीक्रॉन रिपोर्ट नेगेटिव आई है। आपको बता दें कि कुछ ही दिन पहले करीना कपूर और अमृता अरोड़ा की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद करीना घर में ही आइसोलेट थी। बाद में करीना ने खुद ही सोशल मीडिया के जरिए अपने कोविड पॉजिटिव होने की बात बताई थी। आरोप था कि करीना और अमृता अरोड़ा करण जौहर के घर हुए सेलिब्रेशन में भी शामिल हुई थी इसलिए कई और कोविड से कई और लोगों के संक्रमित होने की आशंका के चलते उनके संपर्क में आए सभी लोगों का काविड टेस्ट करवाया गया था। इसके बाद महीप कपूर, सीमा खान और यहां तक की कुछ समय बाद करीना की मेड की कोविड रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी।
बॉलीवुड में कई ऐसे सितारें हैं जो लंबे समय से इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। ये सितारें एवरग्रीन हैं। जहां अमिताभ बच्चन 80 का उम्र में भी जोश से भरे हुए नजर आते हैं तो वहीं रेखा को देखकर उनकी उम्र का अंदाजा लगाना बेहद मुश्किल है। इन्हीं में से एक हैं अनिल कपूर। बॉलीवुड में अनिल कपूर की एक अलग छवि है। उनको देखकर लगता है कि जैसे-जैसे उनकी उम्र बढ़ रही है वे और भी ज्यादा यंग होते जा रहे हैं। आज अनिल कपूर अपना 65 जन्मदिन मना रहे हैं। ऐसे में फैंस और बॉलीवुड में हर तरफ से लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं। अब अर्जुन कपूर ने भी अपने चाचा अनिल कपूर को बहुत ही मजेदार तरीके से जन्मदिन की बधाई दी है।
बिग बॉस के हर सीजन की तरह बिग बॉस 15 में भी जबरदस्त हंगामा देखने को मिल रहा है। कभी प्रतिभागी टास्क को लेकर भिड़ जाते हैं तो कभी घर के काम को लेकर घर वालों में लड़ाई हो जाती है, और कभी-कभी ये बात हाता-पाई तक पहुंच जाती है। बिग बॉस सीजन 15 अब फिनाले की ओर बढ़ रहा है ऐसे में सभी प्रतिभागी टिकट टू फिनाले जीतने के लिए हर कोशिश कर रहे हैं। बिग बॉस के इस एपिसोड की संचालक राखी सावंत रहीं। उनके ऊपर सही से संचालन न करने के आरोप लगे। राखी ने खुद ही के लिए मुश्किल खड़ी कर ली। टास्क के हर राउंड में देवोलीना भट्टाचार्जी को जिताने के लिए राखी के ऊपर चीटिंग करने का आरोप लगा और उन्हें घर वालों से खरी खोटी सुननी पड़ी। इसी वजह से शमिता शेट्टी और राखी के बीच लड़ाई भी हो गई। जिसके बाद बिग बॉस के घर में जबरदस्त ड्रामा हुआ।
तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो सालों से प्रसारित किया जा रहा है लेकिन आज भी ये शो टीआरपी में बना रहता है। अब भी तारक मेहता दर्शकों के बीच लोकप्रिय बना हुआ है। वैसे तो इस सीरियल में हर किरदार महत्वपूर्ण है लेकिन दयाबेन यानी दिशा वकानी की एक्टिंग लोगों को बहुत पसंद आती है। हांलांकि दिशा वकानी काफी लंबे समय से तारक मेहता में दिखाई नहीं दी हैं लेकिन दर्शकों में अब भी उनको लेकर क्रेज कम नहीं हुआ है। उनका गरबा डांस, हो या फिर 'हे माता जी' वाला डायलॉग दयाबेन का हर एक अंदाज निराला है। दयाबेन के रोल से दिशा इतनी पॉपुलर हो गई हैं कि उनसे जुड़ी हर एक अपडेट पर फैंस की नजर रहती है। अब दिशा वकानी की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिन्हें देखकर फैंस उनके प्रेग्नेंट होने के कयास लगा रहे हैं।
किरण राव से तलाक के बाद सोशल मीडिया पर खबरें वायरल है कि आमिर खान फातिमा सना शेख से तीसरी शादी कर रहे हैं। दावा यह भी किया जा रहा है कि आमिर खान अपनी आने वाली मोस्टअवेटेड फिल्म लाल सिंह चड्ढा (Lal Singh Chaddha) की रिलीज के बाद अपनी शादी का ऐलान करेंगे लेकिन इस बीच कई फेसबुक पोस्ट में आमिर और फातिमा की शादी की तस्वीरें पोस्ट की जा रही हैं और दावा किया जा रहा है कि आमिर और फातिमा निकाह कर चुके हैं। वहीं किरण राव और आमिर खान के तलाक के बाद फातिमा खूब ट्रोल भी हुई थीं। फेसबुक पर वायरल इस पोस्ट में आमिर और फातिमा की फोटो के साथ लिखा गया है, फातिमा शेख वही अभिनेत्री हैं जिन्होंने फिल्म दंगल में आमिर खान की बेटी का किरदार निभाया था। फिल्म में फातिमा ने गीता फोगाट की भूमिका अदा की थी। आज आमिर खान की तीसरी बेगम हो गई हैं। खैर ये इनका निजी मामला है, लेकिन ये वही आमिर खान हैं जो सत्यमेव जयते को प्रमोट करते हैं क्या ये बहु विवाह पर भी कुछ बोलेंगे?
अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर रोहमन शॉल से ब्रेकअप का एलान कर दिया। अब सुष्मिता सेन ने ब्रेकअप के बाद पहली पोस्ट की है जिसमें उन्होंने लिखा है- शांति खूबसूरत होती है। सुष्मिता ने अपनी जो तस्वीर साझा की है उसमें उनका साइड प्रोफाइल नजर आ रहा। उनकी नजरें झुकी हुई हैं बालों से उनका आधा चेहरा ढका हुआ है। सुष्मिता की इस तस्वीर पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। बीते रोज सुष्मिता ने इंस्टाग्राम पर रोहमन के साथ अपनी तस्वीर शेयर कर लिखा था "हमने दोस्त के रूप में शुरुआत की थी, हम दोस्त बने रहेंगे!! रिलेशनशिप खत्म हो गया लेकिन प्यार बना रहेगा!" अभिनेत्री ने 2018 में रोहमन को डेट करना शुरू किया था। दोनों लिव इन में रहते थे लेकिन कुछ समय पहले ही रोहमन ने सुष्मिता का घर छोड़ दिया था, जिससे कयास लगाए जा रहे थे कि दोनों के बीच सब ठीक नहीं है।
साउथ के सुपरस्टार धनुष ने अपने फैंस के लिए चौंकाने वाली खबर शेयर की है। धनुष ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपने बारे में लगाए जा रहे कयासों को सच बताया है। बता दें कि सोशल मीडिया पर अभिनेता की आगामी फिल्म को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे। जिन्हें धनुश ने सही बताया है। धनुष ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ट्वीट कर यह जानकारी दी है कि उनकी आने वाली फिल्म का निर्देशन रॉकी और सानी कायिधाम फेम अरुण मथेश्वरन करेंगे। अभिनेता ने लिखा, 'हां। मेरे बारे में जो कयास लगाए जा रहे हैं वो बिल्कुल सही हैं। मैं वह भाग्यशाली अभिनेता हूं जो अरुण मथेश्वरन द्वारा निर्देशित अगली फिल्म में काम कर रहा है। अधिक विवरण जल्द ही साझा करेंगे। ओम नमशिवाय।' बता दें कि पिछले कुछ महीनों से, धनुष और अरुण मथेश्वरन एक प्रोजेक्ट पर साथ काम कर रहे हैं। जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर अफवाहें दौर शुरू हो गया था।
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ब्रह्मास्त्र के प्रमोशन में व्यस्थ हैं। अपने बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर दोनों गुरुवार को अपने दोस्तों के साथ डिनर पार्टी करते हुए नजर आए। इस रात का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वारयल हो रहा है। इस वीडियो में आलिया और उनकी बहन शाहीन भट्ट रेस्टोरेंट से बाहर आते हुए नजर आ रही हैं। आलिया पहले अपनी बहन को उनकी कार तक ड्रॉप करती हैं। और फिर अपनी कार की तरफ बढ़ने लगती हैं। लेकिन आस-पास मौजूद भीड़ ने आलिया को घेर लिया था। जिसे देख रणबीर तुरंत उनके पास आए और उन्हें भीड़ व पपराजी से प्रोटेक्ट करते हुए उनकी कार तक ले गए। आलिया के प्रति रणबीर का यह क्यूट जेस्चर फैंस का दिल जीत रहा है।
धर्मेंद्र की लाइफस्टाइल
- फोटो : instagram/aapkadharam
बॉलीवुड इंडस्ट्री की हीमैन कहे जाने वाले अभिनेता धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर फैंस के बीच अपने परिवार और अपनी कुछ स्पेशल तस्वीरें व वीडियोज शेयर करते रहते हैं, जिसमें धर्मेंद्र के खास पलों से लेकर डेली रूटीन तक के बारे में फैंस को जानने का मौका मिलता है। बीते दिनों धर्मेंद्र फिल्म ‘रॉकी और रानी’ की शूटिंग कर रहे थे, लेकिन अब वह फिर से अपने फॉर्म हाउस में आराम करने पहुंच गए हैं। धर्मेंद्र ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपने सुंदर फार्म हाउस की झलक दिखाई है और साथ ही उन्होंने लोगों को कोरोना वायरस के नए वैरिएंट से बचे रहने की सलाह दी है।