फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nora Fatehi: 'डांस मेरी रानी' की शूटिंग के दौरान नोरा फतेही की हो गई थी हालत खराब, समंदर में ऐसे बनी थीं जलपरी

Fri, 24 Dec 2021 07:02 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
डांस मेरी रानी - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री नोरा फतेही और गायक गुरु रंधावा का गाना ‘डांस मेरी रानी’ लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इस म्यूजिक वीडियों में नोरा अपने डांस मूव्स से हर किसी को लुभाती हुई नजर आ रही हैं। लेकिन नोरा के लिए इस गाने में जलपरी बनना इतना आसान नहीं था।
विज्ञापन

2 of 4
नोरा - फोटो : सोशल मीडिया
नोरा ने इस गाने की शूटिंग के दौरान जलपरी का आउटफिट पहना था। इस आउटफिट को पहनना और संभालना दोनों ही आसान नहीं था। नोरा ने शूटिंग के लिए जब जलपरी का ड्रेस पहना था तो उन्हें मुश्किल से शूटिंग लोकेशन पर ले जाया गया। आउटफिट की वजह से नोरा चल नहीं पा रही थीं, इसलिए उन्हें स्ट्रैचर पर लेटाकर शूटिंग लोकेशन तक ले जाया गया। इस दौरान कास्ट और क्रू दोनों के पसीने छूट गए थे।
विज्ञापन

3 of 4
नोरा - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री नोरा फतेही ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर व्लॉग शेयर कर ‘डांस मेरी रानी’ की शूटिंग के पीछे के कुछ दृश्य साझा किए हैं। इस वीडियो के जरिए उन्होंने अपने फैंस को शूटिंग के दौरान आई दिक्कतों के बारे में बताया है।

विज्ञापन

4 of 4
नोरा - फोटो : सोशल मीडिया
खैर, नोरा की मेहनत रंग लाई। उनका गाना लोगों को काफी पसंद आ रहा था। डांस मेरी रानी ने रिलीज होते ही यूट्यूब पर धमाल मचा दिया है। अभी तक इस गाने को 32 मिलियन से ज्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं। डांस मेरी रानी से पहले नोरा फतेही और गुरु रंधावा गाना 'नाच मेरी रानी' में साथ नजर आए थे। एक साल पहले रिलीज हुए इस गाने ने सोशल मीडिया पर काफी धमाल मचाया था। अब एक साल बाद दोनों लेकर आए हैं डांस मेरी रानी। और ये गाना नोरा के डांस के दीवानों के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें