फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

War 2 Jr NTR: ‘वॉर 2’ की शूटिंग के लिए मुंबई पहुंचे जूनियर एनटीआर, शुक्रवार को ऋतिक रोशन से करेंगे दो-दो हाथ

Thu, 11 Apr 2024 05:30 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

यशराज स्पाई यूनिवर्स की अगली फिल्म ‘वॉर 2’ के लिए मुंबई पहुंचे जूनियर एनटीआर शुक्रवार से इस फिल्म की शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं। इस शेड्यूल में उनके फिल्म के हीरो ऋतिक रोशन के साथ कुछ बेहद रोमांचक एक्शन सीन शूट होने वाले हैं।
विज्ञापन
1 of 5
ऋतिक रोशन-जूनियर एनटीआर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म ‘देवरा’ को हिंदी भाषी राज्यों में रिलीज करने के निर्माता करण जौहर के फैसले के तुरंत बाद इसके हीरो जूनियर एनटीआर मुंबई पहुंच चुके हैं। यशराज स्पाई यूनिवर्स की अगली फिल्म ‘वॉर 2’ के लिए मुंबई पहुंचे जूनियर एनटीआर शुक्रवार से इस फिल्म की शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं। इस शेड्यूल में उनके फिल्म के हीरो ऋतिक रोशन के साथ कुछ बेहद रोमांचक एक्शन सीन शूट होने वाले हैं। ये फिल्म अगले साल स्वतंत्रता दिवस के आसपास रिलीज होगी।
विज्ञापन

2 of 5
जूनियर एनटीआर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जूनियर एनटीआर की अगली फिल्म ‘देवरा’ इन दिनों तेलुगु सिनेमा की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शुमार है। फिल्म के निर्देशक कोरतला शिवा हैं और इस फिल्म को पूरे देश में अलग अलग भाषाओं में रिलीज करने के लिए फिल्म बनाने वालों से हिंदी फिल्मों के दिग्गज निर्माता करण जौहर से हाथ मिलाया है। करण जौहर का साउथ सिनेमा से नाता ‘बाहुबली’ के दिनों से रहा है और वह साउथ सिनेमा के सुपरस्टार रहे विजय देवरकोंडा को भी हिंदी फिल्मों में लॉन्च कर चुके हैं। अभिनेता राम चरण को लेकर भी वह एक फिल्म बनाना चाहते रहे हैं, लेकिन इसमें उन्हें अब तक कामयाबी मिली नहीं है।
विज्ञापन

3 of 5
पठान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
उधर, यशराज फिल्म्स के प्रबंध निदेशक आदित्य चोपड़ा अपनी फ्रेंचाइजी यशराज स्पाई यूनिवर्स को दक्षिण भारत में फैलाने के लिए लंबी चौड़ी योजनाएं बना चुके हैं। बीते साल इस फ्रेंचाइजी की दो फिल्में ‘पठान’ और ‘टाइगर 3’ रिलीज हुईं। फिल्म ‘पठान’ ने जहां बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई की, वहीं ‘टाइगर 3’ का कारोबार संतोषजनक नहीं रहा। फिल्म ‘टाइगर 3’ के एंड क्रेडिट्स के बीच ऋतिक रोशन की झलक फिल्म ‘वॉर 2’ से दिखाई गई थी और अब इसी फिल्म की शूटिंग इन दिनों यशराज फिल्म्स स्टूडियोज में काफी तेजी से चल रही है।

Sidhu Moose Wala New Song: निधन के बाद सिद्धू मूसेवाला का सातवां गाना '410' रिलीज, मिले इतने मिलियन व्यूज

4 of 5
अयान मुखर्जी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म ‘वॉर 2’ के निर्देशक अयान मुकर्जी हैं जिनकी यशराज फिल्म्स के साथ ये पहली फिल्म है। फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में अपने स्पेशल इफेक्ट्स वाले दृश्यों की काबिलियत दिखा चुके अयान इस फिल्म की शूटिंग काफी दिनों पहले ही शुरू कर चुके हैं। बीते महीने इस फिल्म के तमाम महत्वपूर्ण सीन ऋतिक रोशन के साथ फिल्माए गए। अब इसका अगला 10 दिनों का शेड्यूल शुक्रवार से शुरू हो रहा है।

Maidaan: 'मैदान' के निर्माताओं को बड़ी राहत, कर्नाटक हाईकोर्ट ने हटाई अजय देवगन की फिल्म की रिलीज पर लगी रोक
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जूनियर एनटीआर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस नए शेड्यूल में अयान मुकर्जी फिल्म में विलेन के तौर पर दिखने जा रहे साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता जूनियर एनटीआर और ऋतिक रोशन के साथ चंद रोमांचक एक्शन सीन शूट करने जा रहे हैं। जूनियर एनटीआर गुरुवार की शाम मुंबई पहुंच चुके हैं और उनका ये शेड्यूल काफी टाइट रहने वाला है। ऋतिक रोशन की तरह वह भी फिल्म में रॉ एजेंट की भूमिका में हैं। अभिनेत्री कियारा आडवाणी की भी फिल्म में खास भूमिका बताई जाती है। इसके अलावा आलिया भट्ट का भी एक कैमियो इस फिल्म में है।

Justin Bieber-Hailey Bieber: एक तरफ तलाक की खबरें, दूसरी तरफ जस्टिन बीबर ने खरीद डाला इतना महंगा बंगला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें