फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Junglee Spy Universe: यशराज स्पाई यूनिवर्स की टक्कर में नई जासूसी दुनिया की तैयारी, ‘उलझ’ में दिखेगी पहली झलक

Thu, 01 Aug 2024 12:03 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
राजी, उलझ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
यशराज फिल्म्स ने जब फिल्म ‘पठान’ का निर्माण निर्देशक सिद्धार्थ आनंद के साथ शुरू किया, तभी उसे पहली बार विचार आया कि ‘एक था टाइगर’, ‘टाइगर जिंदा है’ और ‘वॉर’ जैसी फिल्मों में रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) के जासूसों की इन कहानियों की अपनी एक अलग दुनिया बनाई जा सकती है। इसी के बाद फिल्म ‘पठान’ में टाइगर की एंट्री हुई। ‘टाइगर 3’ में पठान के साथ साथ कबीर भी नजर आया और अब ‘वॉर 2’ और ‘अल्फा’ में ये सारे जासूस एक छत के नीचे दिख सकते हैं। इस बीच टाइम्स समूह की फिल्म निर्माण कंपनी जंगली पिक्चर्स ने भी जासूसी की एक अलग दुनिया बनाने पर काम शुरू कर दिया है। ये जासूस ऐसे होंगे जिन्हें मारधाड़ और जासूसी की ट्रेनिंग तो नहीं मिली लेकिन इनके काम से खुश होकर इन्हें एक और गुप्त संस्था का सदस्य बनाया जाएगा। इसकी शुरुआत जान्हवी कपूर से फिल्म ‘उलझ’ में होने जा रही है।
विज्ञापन

2 of 5
आलिया भट्ट, शरवरी वाघ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जंगली पिक्चर्स की जासूसी दुनिया दरअसल साल 2018 में आई फिल्म ‘राजी’ से शुरू होती है। हरिंदर सिक्का के मशहूर जासूसी उपन्यास ‘सहमत कॉलिंग’ पर आधारित इस फिल्म में आलिया भट्ट ने एक रॉ एजेंट की भूमिका निभाई जो पाकिस्तान की बहू बनकर वहां के सारे राज भारत को पहुंचाती रहती है। आलिया अब यशराज स्पाई यूनिवर्स की हिस्सा बन चुकी हैं और उनकी इस यूनिवर्स की पहली फिल्म ‘अल्फा’ की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है जिसमें वह शरवरी वाघ के साथ नजर आएंगी। आलिया के किरदार की पहली झलक निर्देशक अयान मुकर्जी की फिल्म ‘वॉर 2’ में दिखने वाली है, और उसके बाद ये किरदार फिल्म ‘अल्फा’ में अपने करतब दिखाता नजर आएगा।
विज्ञापन

3 of 5
राजी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
टाइम्स समूह की फिल्म कंपनी जंगली पिक्चर्स को अपनी अलग जासूसी दुनिया बसाने का ख्याल बताते हैं कि इसके बाद ही आया। आलिया की फिल्म ‘राजी’ का किरदार चूंकि साल 1971 की घटनाओं के आसपास बुना गया था, लिहाजा उस किरदार को आज के समय के हिसाब से किसी जासूसी दुनिया में लाना मुश्किल है। जानकारी के मुताबिक जंगली पिक्चर्स की कमान संभालने वाली फिल्म ‘उलझ’ की सह निर्माता अमृता पांडे ने इसके बाद एक ऐसी जासूसी दुनिया की कल्पना की जो आज के समय में सक्रिय हो।

4 of 5
उलझ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म ‘उलझ’ में जंगली पिक्चर्स की इस जासूसी दुनिया की पहली झलक लोगों को नजर आएगी। पूरी फिल्म किसी जासूसी उपन्यास की तरह ही आगे बढ़ेगी और इसमें जान्हवी का किरदार एक ऐसे किरदार के रूप में पेश किया जाएगा जो असामान्य परिस्थितियों में फंस जाता है और फिर उनसे बाहर निकलने के लिए खुद ही सारे प्रयास करता है। यही गुणसूत्र जल्द ही जंगली पिक्चर्स की कुछ और फिल्मों में दिखने वाला है। जानकारी के मुताबिक भारतीय विदेश सेवा की अधिकारी का किरदार निभा रही जान्हवी कपूर ने फिल्म ‘उलझ’ के बाद इस दुनिया की और फिल्में करने को भी हामी भर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
उलझ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
शुक्रवार को रिलीज हो रही फिल्म ‘उलझ’ के स्पेशल शोज मुंबई में होने शुरू हो चुके हैं और निर्देशक सुधांशु सरिया की इस फिल्म के बारे में जो भी जानकारी छनकर बाहर आ रही है, वह फिल्म से जुड़े सभी लोगों के लिए काफी उत्साहजनक है। जानकारी के मुताबिक फिल्म के क्लाइमेक्स में जंगली पिक्चर्स ने अपनी इस जासूसी दुनिया के राज पहली बार खोले हैं, जिसमें एक मशहूर कलाकार को इस जासूसी दुनिया के मुखिया के रूप में पेश किया जाएगा।
Bigg Boss OTT 3: घर से बेघर होने के बाद कृतिका को सपोर्ट नहीं कर रहे अरमान? चाहते हैं कि यह कंटेस्टेंट जीते
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें