फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shah Rukh Khan: किचन के रास्ते सिद्धार्थ आनंद की जन्मदिन पार्टी में पहुंचे शाहरुख खान, वीडियो हो रहा वायरल

Thu, 01 Aug 2024 09:05 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम
शाहरुख खान बुधवार (31 जुलाई) को मुंबई में आयोजित निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की जन्मदिन पार्टी में शामिल हुए। किंग खान ने अपनी मैनेजर पूजा ददलानी के साथ गुपचुप तरीके से किचन से एंट्री ली। पैपराजी से बचने के लिए उन्होंने किचन के रास्ते जाने का फैसला किया, लेकिन रेस्त्रां के बाहर पहले से मौजूद पैपराजी के कैमरे में अभिनेता की तस्वीरें और वीडियो कैद हो गए।
विज्ञापन

2 of 5
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम
सिद्धार्थ के बर्थडे में शाहरुख क्लासिक ब्लैक टी-शर्ट, नीले रंग की जैकेट और नीली जींस पहनकर पहुंचे थे। पोनी टेल और काले चश्मे में वह अपनी मैनेजर पूजा ददलानी के साथ रोल्स रॉयस कार में रेस्त्रां के बाहर नजर आए।

 
विज्ञापन

3 of 5
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम
वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान ने 2023 में लगातार तीन हिट फिल्में पठान, जवान और डंकी देने के बाद एक छोटा ब्रेक लिया है। वह जल्द ही द किंग नाम की फिल्म में नजर आने वाले हैं। इसमें उनके साथ अभिषेक बच्चन और सुहाना खान भी हैं। फिल्म का निर्देशन सुजॉय घोष कर रहे हैं। फिलहाल इस फिल्म की अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

4 of 5
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम @iamsrk
सिद्धार्थ आनंद की बात करें तो उन्होंने शाहरुख के करियर को पटरी पर लाने में अहम भूमिका निभाई है। किंग खान ने उनकी फिल्म पठान से चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की थी। इस फिल्म ने रिलीज होने के बाद कमाई के कई रिकॉर्ड अपने नाम कर डाले थे। यह 500 करोड़ रुपये कमाने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म बनी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम@iamsrk
साथ ही, इसने वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ से अधिक की कमाई कर तहलका मचा दिया था। इस फिल्म के बाद सिद्धार्थ ने फाइटर बनाई। ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर अभिनीत इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 212.73 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
Mrunal Thakur: करोड़ों रुपये की मालकिन हैं मृणाल, जानिए उनके शानदार करियर और नेटवर्थ के बारे में सब कुछ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें