फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5जी मामला: जूही चावला ने पब्लिसिटी स्टंट बताने पर किया पलटवार, कहा-आप तय नहीं करेंगे कि ये क्या था

Tue, 10 Aug 2021 07:41 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जूही चावला - फोटो : Instagram
बॉलीवुड अभिनेत्री जूही चावला ने 5जी टेक्नोलोजी पर जबसे केस किया है वह तब से लगातार आलोचनाए झेल रही हैं। उन्होने इसी साल देश में 5जी नेटवर्क लागू करने के खिलाफ याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट से पहले के आदेश में संशोधन की मांग की थी। लेकिन अब अभिनेत्री ने दिल्ली हाई कोर्ट से अपनी याचिका वापस ले ली है। उन्हें लगातार सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। जिसका अब जूही चावला ने मुंहतोड़ जवाब देते हुए सोशल मीडिया पर जवाब दिया है।

जूही ने साझा किया वीडियो

जूही चावला ने वीडियो साझा करते हुए कई सारी बाते सामने रखी। सोशल मीडिया पर साझा किया गया उनका ये वीडियो 14 मिनट 30 सेकड़ का है। इस वीडियो में जूही चावला 5जी टेक्नोलोजी से स्वास्थ्य पर होने वाले असर और नुकसान के बारे में बातचीत कर रही हैं। इसके अलावा उन्होने ट्रोल करने वाले लोगों की बातों का जवाब देते हुए कहा, ‘मैं ये आपको तय नहीं करने दूंगी कि ये एक पब्लिसिटी स्टंट था कि नहीं’।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
जूही चावला - फोटो : सोशल मीडिया
जानना चाहती थी सुरक्षित है या नहीं

जूही चावला ने बताया कि उन्होने कोर्ट का दरवाजा इसलिए खटखटाया था क्योंकि वो ये जानना चाहती थीं कि 5जी तकनीकी आम आदमी के लिए पूरी तरह से अच्छा और सुरक्षित है या नहीं। उन्होंने  अपनी इस वीडियो में आगे कहा कि ये सुनिश्चित किया जाए कि आदमी, औरत, बच्चे , बूढ़ों और जानवरों के लिए ये पूरी तरह से सुरक्षित है या नहीं।
विज्ञापन

3 of 5
जूही चावला - फोटो : सोशल मीडिया
घर के आसपास लगाए गए 14 मोबाइल टावर

जूही चावला ने आगे बातचीत करते हुए बताया कि उन्होने ये कदम इसलिए उठाया था क्योंकि जब ये शुरू हुआ था तो उनके घर के आसपास 14 मोबाइल टावर लगाए गए थे। उनके मुताबिक, उन्होने अपने घर के आसपास निजी तौर पर रेडिएशन चैक करवाया था जिसमें ये खतरनाक और हानिकारत स्तर पर मिला।

4 of 5
जूही चावला - फोटो : Instagram
20 लाख रुपए का लगा था जुर्माना

बता दे कि इससे पहले दिल्ली हाई कोर्ट ने जूही चावला और दो अन्य लोगों को 5जी वायरलेस नेटवर्क के खिलाफ याचिका दाखिल करने के खिलाफ 20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था। बता दें, उच्च न्यायालय ने 4 जून को 5जी वायरलेस नेटवर्क तकनीक को चुनौती देने वाली चावला व अन्य की याचिकाओं को खारिज करते हुए जुर्माना लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जूही चावला - फोटो : Instagram
जूही चावला ने दायर की थी याचिका 

तो वहीं जूही चावला की ओर से दाखिल की गई याचिका में मांग रखी गई थी कि 5जी टेक्नोलॉजी को लागू किये जाने से पहले इससे जुड़े तमाम तरह के अध्ययनों पर बारीकी से गौर किया जाए और फिर उसके बाद ही इस टेक्नोलॉजी को भारत में लागू करने के बारे में विचार किया जाए।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें