फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Birthday: अगर मिल गई होती पिता की मंजूरी तो जूही चावला के हसबैंड होते सलमान खान, 'शादी के लिए हाथ मांगने भी गए थे लेकिन...'

Sat, 13 Nov 2021 11:34 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जूही चावला का जन्मदिन - फोटो : Instagram
बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेसेस में गिनी जाने वाली जूही चावला का आज जन्मदिन है। जूही आज 54वां जन्मदिन मना रही हैं। 13 नवंबर 1967 को उनका जन्म अंबाला (हरियाणा) में हुआ था। जूही ने 1984 में मिस इंडिया का खिताब जीता था। ब्यूटी पीजेंट में सफलता पाने के बाद जूही ने बॉलीवुड का रुख किया। जूही ने 1987 में फिल्म ‘सल्तनत’ से डेब्यू किया था। इसके बाद जूही ने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दीं।
विज्ञापन

2 of 5
जूही चावला, सलमान खान
सलमान खान और जूही चावला एक साथ कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। हालांकि उन्होंने जिस भी फिल्म में साथ काम किया उसमें बस उनका कैमियो ही था। फिल्म 'दीवाना मस्ताना' में जूही और सलमान की शादी भी हुई थी। लेकिन असल जिंदगी में सलमान का ये सपना पूरा नहीं हो पाया। आपको जानकर हैरानी होगी कि सलमान कभी जूही चावला से शादी करना चाहते थे।
विज्ञापन

3 of 5
जूही चावला और सलमान खान
सलमान ने एक बार कहा था- 'जूही बहुत प्यारी हैं। मैंने उनके पापा से पूछा भी था कि क्या आप जूही को मुझसे शादी करने देंगे? लेकिन उन्होंने मना कर दिया। शायद उन्हें मैं पसंद नहीं आया। पता नहीं किस तरह का लड़का चाहिए था उनको?'

4 of 5
जूही चावला, जय मेहता - फोटो : सोशल मीडिया
जूही चावला ने बिजनेसमैन जय मेहता को 1997 में अपना हमसफर बनाया, जो जूही से उम्र में सात साल बड़े हैं। जूही चाहतीं तो अपने किसी को-स्टार के साथ शादी कर सकती थीं, लेकिन उन्होंने एक गैर फिल्मी शख्स को अपना हमसफर बनाना ज्यादा पसंद किया। दोनों की मुलाकात राकेश रोशन ने करवाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जूही चावला - फोटो : Instagram
जूही चावला का फिल्मी करियर
जूही ने 1986 में फिल्म 'सल्तनत' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके दो साल बाद वे फिल्म 'कयामत से कयामत तक' में नजर आईं। इस फिल्म में उनके साथ आमिर खान थे। फिल्म ब्लॉकबस्टर रही और जूही रातों-रात स्टार बन गईं। उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें