फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंगना के बयान से भाजपा ने भी झाड़ा पल्ला: महाराष्ट्र BJP चीफ बोले- 'वे प्रधानमंत्री की तारीफ कर सकती हैं लेकिन स्वतंत्रता आंदोलन की आलोचना नहीं'

Sat, 13 Nov 2021 10:54 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत - फोटो : Instagram
कंगना रणौत के खिलाफ देशभर में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। देश की आजादी का साल 2014 बताकर कंगना विवादों में घिर गई हैं। सोशल मीडिया पर फैंस उनसे पद्मश्री वापस लेने की मांग कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर #KanganaRanautDeshdrohi टॉप ट्रेंडिंग में बना हुआ है। इस बीच महाराष्ट्र के भाजपा प्रमुख चंद्रकांत पाटिल ने कंगना के बयान को पूरी तरह से गलत करार दिया है।
विज्ञापन

2 of 5
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
चंद्रकांत पाटिल ने कहा है, किसी को भी आजादी की लड़ाई या फिर स्वतंत्रता सेनानियों पर नकारात्मक टिप्पणी करने का हक नहीं है। ऐसा करना सरासरगलत है। उन्होंने कहा कि आप प्रधानमंत्री के कामों की तारीफ कर सकते हैं, पर स्वतंत्रता आंदोलन की आलोचना नहीं।  हालांकि, वह यह भी बोले कि अभिनेत्री ने किन भावनाओं के चलते ऐसी टिप्पणी की वो फिलहाल नहीं कह सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी - फोटो : अमर उजाला
वहीं महात्मा गांधी के पड़पौत्र तुषार गांधी ने शुकव्रार को अभिनेत्री को नफरत का एक एजेंट बताते हुए ट्वीट किया, 'पद्मश्री कंगना रणौत नफरत, असहिष्णुता की एजेंट है। यह हैरानी की बात नहीं है कि उन्हें लगता है कि भारत को आजादी 2014 में मिली। घृणा, असहिष्णुता, दिखावटी देशभक्ति और दमन को भारत में 2014 में आजादी मिली। 

4 of 5
नवाब मलिक, कंगना रणौत - फोटो : Instagram
नवाब मलिक ने भी साधा था निशाना
एनसीपी नेता और महाराष्ट्र कैबिनेट मंत्री नवाब मलिक ने शुक्रवार को कहा हम अभिनेत्री कंगना रणौत के बयान की कड़ी निंदा करते हैं। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान किया है। केंद्र को उनसे पद्मश्री वापस लेना चाहिए और उन्हें गिरफ्तार करना चाहिए। ऐसा लगता है कंगना रणौत ने इस तरह का बयान देने से पहले मलाना क्रीम (हशीश, एक विशेष किस्म की ड्रग्स जो हिमाचल में उगती है) की भारी खुराक ली है। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कंगना - फोटो : instagram
कंगना के भीख में मिली आजादी वाले बयान के बाद उनपर कई केस दर्ज हो चुके हैं। कंगना ने बृहस्पतिवार को यह कहकर विवाद उत्पन्न कर दिया था कि भारत को ‘वास्तविक आजादी’ 2014 में मिली थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें